फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ महीने की शांति के बाद एक बार फिर ऋतिक से भिड़ने को कंगना तैयार, तारीख लगभग तय

Sat, 21 Jul 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 and Kangana Ranaut Manikarnika will release simultaneously January 25
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन की लड़ाई से हर कोई वाकिफ होगा। हम सभी जानते हैं कि पिछले साल इन दोनों के तथाकथित रिश्ते ने कितनी सुर्खियां बटोरी थीं। कंगना का दावा था कि ऋतिक रोशन ने प्यार के नाम पर उन्हें धोखा दिया जबकि ऋतिक ने सीधे न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर अपनी बता कही। अब बॉलीवुड के यह दोनों दिग्गज कलाकार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार हैं। 
Hrithik Roshan Super 30 and Kangana Ranaut Manikarnika will release simultaneously January 25
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म बिहार के जाने-माने टीचर आनंद कुमार की बायोपिक है जो इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले की परीक्षा के लिए गरीब बच्चों को मुफ्त में कोचिंग देते हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की अधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। लेकिन खास बात यह है कि ऋतिक रोशन की इस फिल्म का मुकाबला कंगना की फिल्म से हो सकता है। 
Hrithik Roshan Super 30 and Kangana Ranaut Manikarnika will release simultaneously January 25
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग पूरी की है। उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन पोस्ट प्रोड्क्शन का काम ना खत्म होने के कारण कंगना की फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है। अब खबर यह है कि कंगना रनौत की यह फिल्म भी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' के साथ रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 and Kangana Ranaut Manikarnika will release simultaneously January 25
खास बात यह है कि निजी जिंदगी में आपसी लड़ाई के बाद ऐसा पहली बार होगा जब दो  स्टार की फिल्म एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। वहीं बात करें इन दिनों स्टार्स की अपकमिंग फिल्म की तो 'सुपर 30' के बाद ऋतिक रोशन 'कृष' के चौथे सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं कगंना इन दिनों 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में बिजी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed