फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है ऋतिक की 'सुपर 30', इस खास वजह से मेकर्स को बदलना पड़ा फैसला

Fri, 03 Aug 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan super 30 is not a biopic of anand kumar
super 30 - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। शुरू से ही कहा जा रहा था कि ये फिल्म बिहार के 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक होगी लेकिन अब खबर है कि ये फिल्म बायोपिक नहीं महज एक प्रेरणादायी कहानी की तरह पेश की जाएगी। 
Hrithik Roshan super 30 is not a biopic of anand kumar
super 30 - फोटो : twitter

आनंद कुमार की पहचान एक ऐसे गणितज्ञ के रूप में होती है जो आईआईटी सीटों को न जीत पाने वाले वंचित छात्रों को ट्रेन्ड करते हैं लेकिन हाल ही में आनंद कुमार के दावों पर उठे सवालों के बाद गहराते विवाद के चलते मेकर्स ने फिल्म में बदलाव का फैसला कर लिया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते हैं और इसलिए ये फैसला लिया गया है।

Hrithik Roshan super 30 is not a biopic of anand kumar
SUPER 30

'सुपर 30' की कहानी एक गणितज्ञ की जिंदगी के आसपास जरुर घूमेगी, जिसका कोचिंग संस्थान सफल हो जाता है, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से बायोपिक नहीं कहा जाएगा। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan super 30 is not a biopic of anand kumar
super 30

ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'सुपर 30' को डायरेक्टर विकास बहल बना रहे हैं, जो क्वीन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। हालांकि फिल्म बायोपिक है या नहीं इसका खुलासा समय के साथ हो ही जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed