फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की रिलीज से पहले ही डायरेक्टर विजय गुट्टे को गिरफ्तार कर लिया गया है। डायरेक्टर पर जीएसटी के जरिए क्रेडिट कार्ड से 34 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप है। वहीं फिल्म की बात करें तो यह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के रिलीज से पहले विवाद जुड़ा हो हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी ना किसी विवादों से घिरी रही हैं।
रिलीज से पहले इन 5 फिल्मों पर भी हुआ विवाद, किसी से भावनाएं हुईं आहत तो किसी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फन्ने खां
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूशन संबंधी विवाद हुआ था। फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। वासु भगनानी का आरोप था कि 'फन्ने खां' के डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड ने खरीदे थे। साथ ही उन्हें फिल्म के सह निर्माता के तौर पर भी श्रेय दिए जाने की बात हुई थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कोर्ट ने भगनानी की याचिका खारिज कर फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। यह फिल्म आज यानी 3 अगस्त को रिलीज हुई।
मुल्क
ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मुल्क' का मामला भी कोर्ट तक पहुंचा था। फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ विवाद के बाद 'मुल्क' की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की गई थी लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। वंदना पुनवानी नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट एजेंसी बनारस मीडिया वर्क्स लिमिटेड ने उसका बंगला किराए पर लिया था मगर उसका भुगतान नहीं किया गया है। यह फिल्म भी आज रिलीज हुई है।
सत्यमेव जयते
एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर भी विवाद हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर में मुहर्रम के जुलूस में मातम के दौरान हत्या का सीन दिखाये जाने का विरोध किया जा रहा है। शिकायतकर्ता शहंशाह हुसैन ने एसीजे सेकेंड कोर्ट में कहा कि इस सीन से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जॉन अब्राहम, डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी और तीन अन्य प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
अय्यारी
16 फरवरी को रिलीज हुई मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में आदर्श घोटाला मामला दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। दायर की गई याचिका में कहा गया था आदर्श का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है और ऐसे में इसके बारे में दिखाए जाने से ट्रायल प्रभावित हो सकता है और अधिकारियों की छवि भी खराब हो सकती है, हालांकि कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार कर दिया था।