मजेदार अंदाज में 'सुपर 30' के छात्रों को गणित पढ़ाते नजर आए ऋतिक, #QuestionMark से चकराया दिमाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गाने के जरिए आनंद कुमार बने ऋतिक अपने छात्रों की परीक्षा भी ले रहे हैं। गाने को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- 'पूछो' तो जाने! कैसे मिलेगा हर अगर का जवाब, 'पूछो' तोह जाने! कैसे मिलेगा हर अगर का जवाब, #QuestionMark करेगा अब सबका हिसाब!
#QuestionMark करेगा अब सबका हिसाब। गाने में खुद ऋतिक ने आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म का तीसरा गाना 'बंसती नो डांस' #BasantiNoDance रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल भी अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे।
Giving a voice to every question quite literally! Had a ball of a time not just filming but singing the super fun song. #Super30 https://t.co/pUPU0xD44l
इससे पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें ऋतिक अपने स्टूडेंट्स से कहते हैं कि सब एक-दूसरे से हाथ मिलाओ और अपना नाम बताओ। जल्दी करो सिर्फ 10 सेकंड हैं तुम्हारे पास...इसके बाद वह पूछते हैं कि अब बताओ कितनी बार हाथ मिलाया। इस गाने में ऋतिक अपने स्टूडेंट्स को मजेदार तरीके से गणित पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं।
With every question you learn a new lesson, get ready to explore the world of #QuestionMark
.#Super30 #July12 @super30film @NGEMovies @RelianceEnt pic.twitter.com/EMNE9XI5DF
यहां सुने फिल्म का नया गाना
'सुपर 30' में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। वहीं 'सुपर 30' से पहले वो 'लव सोनिया' में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।