फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Wed, 16 Oct 2019 11:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 16 Oct 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war become top 5 2019 highest grossing film
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक रोशन और टाइगर की 'वॉर' ने  बॉक्स ऑफिस पर  इतिहास रच दिया है। 14वें दिन 'वॉर' अब तक की कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 10वें नंबर पर काबिज हो गई है। इसके साथ ही इस यह फिल्म साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। 

Hrithik Roshan Tiger Shroff war become top 5 2019 highest grossing film
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में वॉर 10वें नंबर पर है। ट्वीट के मुताबिक पहले नंबर पर बाहुबली 2, दूसरे नंबर पर दंगल, तीसरे नंबर पर संजू, चौथे नंबर पर पीके, पांचवें नंबर पर टाइगर जिंदा है, छठे नंबर पर बजरंगी भाईजान, सातवें नंबर पर पद्मावत, आठवें नंबर पर सुल्तान, नौवें नंबर पर धूम 3, दसवें नंबर पर वॉर है। 
 



 

Hrithik Roshan Tiger Shroff war become top 5 2019 highest grossing film
War - फोटो : Social Media

ट्वीट के अनुसार दसवें नंबर पर इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' थी। जो कि अब 11वें नंबर पर आ गई है। 12वें नंबर पर 'उरी' फिल्म है। इसके अलावा फिल्म समीक्षक ने एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक 'वॉर' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। ट्वीट के अनुसार पहले नंबर पर वॉर, दूसरे पर कबीर सिंह, तीसरे पर उरी, चौथे पर भारत और पांचवें पर मिशन मंगल फिल्म है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war become top 5 2019 highest grossing film
war film - फोटो : social media

इससे अलावा वॉर फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कई फिल्मों को मात दे चुकी है। कोईमोई वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 13वें दिन तक 'वॉर' फिल्म ने वर्ल्डवाइड 405.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन में भारत का कलेक्शन भी सम्मिलित है जो कि 326.15 करोड़ है। इस वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 'वॉर' फिल्म ने सलमान खान, शाहरुख और आमिर खान की फिल्मों को मात दे दी है। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff war become top 5 2019 highest grossing film
3 Idiots, war and Kick - फोटो : file photo

सलमान खान की 'किक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 377 करोड़, 'हैप्पी न्यू ईयर' का 385 करोड़, 'सिम्बा' का 393.01 करोड़, 'दिलवाले' का 394 करोड़, '3 इडियट्स' का 395 करोड़ और 'प्रेम रतन धन पायो' का 399 करोड़ था। इस तरह से ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' इन सभी फिल्मों अपने कलेक्शन से 13वें दिन पीछे छोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें:- 70 के दशक में बोल्ड सीन देकर इस अभिनेत्री ने मचा दी थी सनसनी, 15 की उम्र में किया था डेब्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed