फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे दिन ही 100 करोड़ की दहलीज पर पहुंची ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', जानें अब तक का कलेक्शन

Sat, 05 Oct 2019 02:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 05 Oct 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff War film Box office collection day 3
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के महज चंद कदम दूर है। इस फिल्म ने तीन दिन में धुआंधार कलेक्शन किया है और जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। तीसरे दिन के कलेक्शन में दूसरे दिन की अपेक्षा थोड़ी गिरावट जरूर है।  

Hrithik Roshan Tiger Shroff War film Box office collection day 3
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार तीसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने 21 से 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन का यह आंकड़ा दूसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में कम है। तीन दिन में इस फिल्म ने कुल 95 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

Hrithik Roshan Tiger Shroff War film Box office collection day 3
वॉर का गाना जय जय शिवशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

'वॉर' फिल्म ने पहले दिन 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से हुई है। सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। जबकि दूसरे दिन 23.10 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार शनिवार को यह फिल्म 20 करोड़ तक कर सकती है। इस फिल्म को वीकेंड के अलावा त्योहार का भरपूर फायदा मिलेगा। शनिवार और रविवार के बाद नवमी और दशमी है। ऐसे में नेशनल हॉलीडे से वॉर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। 'वॉर' (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff War film Box office collection day 3
War Song Ghungroo - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

यह फिल्म तीन दिन में 8 रिकॉर्ड बना चुकी है। इन रिकॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, बतौर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छुट्टी पर सबसे बड़ी ओपनिंग, यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, बिना सीक्वल वाली फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग,  गांधी जयंती पर रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म शामिल है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Tiger Shroff War film Box office collection day 3
War - फोटो : Social Media

'वॉर' फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी है। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन हैं, और टाइगर और ऋतिक की जोड़ी को एक साथ एक्शन करते देखना वाकई कमाल है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें;- कांग्रेस नेता ने संजय दत्त पर लगाया अंडरवर्ल्ड से रिश्ते का आरोप, प्रिया दत्त पर भी साधा निशाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed