फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, साल 2019 में ये सितारे बने सुर्खियों के अनोखे सरताज

Fri, 20 Dec 2019 09:29 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan to deepika padukone these stars in news in 2019
bollywood - फोटो : social media

साल 2019 बस जाने को है और हिंदी फिल्म जगत में नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नए साल के पहले तीन महीनो में रिलीज होने वाली फिल्मों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सबके बीच नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने साल 2019 में खूब सुर्खियां बटोरीं।

hrithik roshan to deepika padukone these stars in news in 2019
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने साल 2019 में सुपर 30 और फिर वॉर के साथ दो सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं। वॉर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी और सुपर 30 में आनंद कुमार के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए और उनके किरदार के सार को आत्मसात करने के लिए आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। ऋतिक को 'गेमचेंजर ऑफ द ईयर' के खिताब से भी हाल ही में नवाजा गया।
hrithik roshan to deepika padukone these stars in news in 2019
shraddha kapoor - फोटो : insatgram

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने इस साल साहो और छिछोरे के रूप में दो चर्चित फिल्में दी और ये दोनों ही फिल्में सात दिनों के भीतर रिलीज हुईं। श्रद्धा दोनों फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने में कामयाब रहीं। साहो के साथ श्रद्धा कपूर ने दक्षिण में अपना डेब्यू किया और उन्हें दोनों फिल्मों में अपने परफॉर्मेंस के लिए प्यार और आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan to deepika padukone these stars in news in 2019
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

टाइगर श्रॉफ

बागी 2 की शानदार सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ ने नई ऊंचाइयों को छूते हुए, वॉर के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साल 2019 में दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई के साथ 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई और टाइगर को सबसे युवा एक्शन स्टार के रूप में सराहा गया। वॉर के बाद टाइगर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ बागी सीरीज़ की तीसरी किस्त के साथ अपने प्रशंसकों को चौंकाने के लिए तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन
hrithik roshan to deepika padukone these stars in news in 2019
ekta kapoor - फोटो : instagram

एकता कपूर

एकता कपूर को सही मायने में "लेडी ऑफ द ईयर" कह सकते है। उन्होंने कला की हर तकनीक में पूरी तरह से महारत हासिल कर ली है जिसमें दर्शकों को गुणवत्ता से लैस कंटेंट प्रदान करना शामिल है। फ़िल्म "ड्रीमगर्ल" ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता दिलाई और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर "द वर्डिक्ट" के साथ उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं। टेलीविजन पर नागिन 4 के साथ टीआरपी में सबसे ऊपर जगह बनाने में भी एकता कपूर ने कामयाबी हासिल की। एकता को 2019 में तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें ईटी बिजनेस अवार्ड कंटेंट क्रिएटर ऑफ द ईयर, बिजनेस टुडे में इंडियन बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिला, महाराष्ट्र अचीवर अवार्ड्स में कंटेंट पावर हाउस ऑफ द ईयर, फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में मोस्ट पॉवरफुल बिज़नेस वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed