फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे ढेर हुए आमिर-सलमान, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 13वें दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड

Wed, 16 Oct 2019 03:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 16 Oct 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan War worldwide 13th day collection beats Aamir Khan Shahrukh Khan Salman Khan films
3 Idiots, war and Kick - फोटो : file photo

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' जारी है। इस फिल्म ने एक एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म ने रिलीज के दिन से अब तक कई फिल्मों को मात दी तो वहीं अब इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने आमिर, शाहरुख और सलमान खान की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Hrithik Roshan War worldwide 13th day collection beats Aamir Khan Shahrukh Khan Salman Khan films
war film - फोटो : social media

कोईमोई वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 13वें दिन तक 'वॉर' फिल्म ने वर्ल्डवाइड 405.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन में भारत का कलेक्शन भी सम्मिलित है जो कि 326.15 करोड़ है। इस वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 'वॉर' फिल्म ने सलमान खान, शाहरुख और आमिर खान की फिल्मों को मात दे दी है। 

Hrithik Roshan War worldwide 13th day collection beats Aamir Khan Shahrukh Khan Salman Khan films
3 idiots - फोटो : file photo

सलमान खान की 'किक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 377 करोड़, 'हैप्पी न्यू ईयर' का 385 करोड़, 'सिम्बा' का 393.01 करोड़, 'दिलवाले' का 394 करोड़, '3 इडियट्स' का 395 करोड़ और 'प्रेम रतन धन पायो' का 399 करोड़ था। इस तरह से ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' इन सभी फिल्मों अपने कलेक्शन से 13वें दिन पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan War worldwide 13th day collection beats Aamir Khan Shahrukh Khan Salman Khan films
AndhaDhun - फोटो : file photo

इस रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एक दो दिन में 'वॉर' फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' को भी मात दे देगी। 'अंधाधुन' फिल्म ने वर्ल्डवाइड 411.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। दिलचस्प बात है कि इसी फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने का एलान किया गया है। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan War worldwide 13th day collection beats Aamir Khan Shahrukh Khan Salman Khan films
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'वॉर' फिल्म गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। यह एक्शन फिल्म है। इसमें ऋतिक और टाइगर के अलावा वाणी कपूर भी हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। ऋतिक की 'वॉर' से पहले 'सुपर 30' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था और 'वॉर' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- दूसरी शादी से ठीक पहले सैफ ने अमृता सिंह को लिखी थी चिट्ठी, करीना का ऐसा था रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed