फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोपाल में रद्द हुआ आईफा रॉक्स अब सीधे आपके मोबाइल पर, हर शाम 5 बजे मशहूर कलाकारों से सुनिए गाने

Tue, 24 Mar 2020 01:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 24 Mar 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Hum Sab Sath Hain an Initiative By Iifa As Awards Got Canceled in Bhopal Due to Political Drama and Coronavirus
आइफा अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चाहे कोरोना का असर कहें या मध्य प्रदेश की सियासी हलचल का नतीजा, इस साल के आईफा अवार्ड्स हो पाना अब मुश्किल ही है। तो, उन सितारों का क्या जिनकी तारीखें आईफा ने भोपाल और इंदौर में होने वाले समारोह के लिए बुक कर ली थीं? ये लोग अब आईफा के प्रशंसकों के लिए अपनी प्रस्तुतियां सीधे उनके घर तक पहुंचाएंगे। जी हां, डिजिटल आईफा रॉक्स शुरू हो चुका है, हर शाम 5 बजे सीधे आपके मोबाइल पर।

Hum Sab Sath Hain an Initiative By Iifa As Awards Got Canceled in Bhopal Due to Political Drama and Coronavirus
IIFA Awards - फोटो : Twitter

पूरी दुनिया में इस समय लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। सभी जगह सरकार लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए जारी किए गए मानदंड अपनाने को कह रही है। इस परिस्थिति में आईफा ने एक खास पहल की है 'आईफा हम सब साथ है', जिसमें मशहूर संगीत कलाकार लोगों के लिए लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हर्षदीप कौर, सुखबीर सिंह, अर्जुन कानूनगो, शिल्पा राव, लीजा मिश्रा, अनुषा मनी, अमृता नायक, संगीत हल्दीपुर, असीस कौर, इरफान खान, पापोन, मंजीत सिंह रल, बी प्राक, जस्सी गिल, मेघना मिश्रा और दिव्या कुमार इसका हिस्सा बन चुके हैं।

Hum Sab Sath Hain an Initiative By Iifa As Awards Got Canceled in Bhopal Due to Political Drama and Coronavirus
IIFA Awards 2019 - फोटो : PTI

आईफा अवॉर्ड्स अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से लगातार लाइव परफॉर्मेंस दे रहा है। शाम 5 बजे से इसे आप भी देख सकते हैं। मंगलवार को लीजा मिश्रा और अकुल परफॉर्म करते दिखेंगे तो बुधवार यानी 25 मार्च को अनुषा मनी, अमृता नायक और संगीता हल्दीपुर परफॉर्म करेंगे। आईफा लगातार 31 मार्च तक यह लाइव कॉन्सर्ट जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hum Sab Sath Hain an Initiative By Iifa As Awards Got Canceled in Bhopal Due to Political Drama and Coronavirus
हर्षदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षदीप कौर ने इस बारे में कहा, 'यह सभी के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। इस समय हम सभी लोगों को एक साथ लाने की जरुरत है।' वहीं अर्जुन कानूनगो ने कहा, 'यह काफी मुश्किल समय है। इस दौरान यह जरूरी है कि हम सब साथ काम करें और एक दूसरे की मदद करें। अगर मैं कुछ लोगों को घर में रहने के लिए मदद कर सकता हूं या अच्छा महसूस करवा सकता हूं तो मैं प्रत्येक दिन सोशल मीडिया पर आने कि लिए तैयार हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed