{"_id":"5895675a4f1c1bc64fe8157e","slug":"huma-mortified-with-akshay-sending-marriage-proposals-to-other-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म रिलीज से पहले इस हीरोइन ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा कर देने वाला आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म रिलीज से पहले इस हीरोइन ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा कर देने वाला आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
एक्टर अक्षय कुमार कितने बड़े मजाकिया हैं ये किसी से छिपा नहीं है और उनके दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनकी इस आदत से वाकिफ हैं। लेकिन हाल ही में अक्षय ने हुमा कुरैशी के साथ कुछ ऐसा किया कि वो खुद को अपमानित महसूस करने लगीं और किसी से नजरें मिलाने लायक नहीं रहीं।
Trending Videos
फिल्म की रिलीज से पहले ही हुमा ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा होने वाला आरोप
2 of 5
अक्षय और हुमा जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में काम कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय ने हुमा का मजाक बनाने के लिए एक प्लान बनाया। उन्होंने मौका देखते ही हुमा का फोन चुरा लिया और उससे बॉलीवुड के बाकी एक्टरों को हुमा की तरफ से शादी का प्रपोजल भेज दिया।
हुमा इस बात से अंजान थीं और बाकी सभी एक्टर हुमा से शादी का प्रपोजल आने पर हैरान थे। लेकिन बाद में जैसे ही हुमा को पता चला कि ये हरकत अक्षय ने की है तो उन्होंने खुद को बेहद अपमानित और शर्मिंदा महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज से पहले ही हुमा ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा होने वाला आरोप
3 of 5
- फोटो : Twitter
हुमा ने इसका खुलासा कपिल शर्मा के शो ' द कपिल शर्मा शो' पर किया, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आए। बेशक हुमा को बाद में इस वाकये पर हंसी आई लेकिन उस वक्त हंसी उनके लफ्जों से कोसों दूर थी।
वैसे इतना तो है कि हुमा अब आगे के लिए सावधान हो गई होंगी कि सेट पर वो अपना फोन इधन-उधर ना छोड़ें।
फिल्म की रिलीज से पहले ही हुमा ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा होने वाला आरोप
4 of 5
- फोटो : amar ujala
फिल्म की बात करें तो अक्षय और हुमा की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' इस शुक्रवार को रिलीज होगी लेकिन रिलीज से पहले ही ये कानूनी विवाद में फंस गई है। इस फिल्म को लेकर हाल में एक याचिका दायर की गई जिसमें कहा गया कि फिल्म में न्यायपालिका का मजाक उड़ाया गया। इस मामले में 7 फरवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज से पहले ही हुमा ने लगाया अक्षय पर शर्मिंदा होने वाला आरोप
5 of 5
फिल्म में अक्षय कुमार वकील के किरदार में हैं जबकि हुमा उनकी प्रेमिका बनी हैं। ये पहली बार है जब किसी फिल्म में अक्षय और हुमा साथ काम कर रहे हैं। 'जॉली एलएलबी 2' में सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X