फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुमा कुरैशी बोलीं- कुल्हाड़ी लेकर छात्रों को काटना क्यों नहीं शुरू कर देते? जमीर बचा है या मर गया?

Tue, 17 Dec 2019 11:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Dec 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
huma qureshi Says Why don’t you just take an axe and start butchering these students
हुमा कुरैशी - फोटो : Twitter

जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के छात्र नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का भारी विरोध कर रहे हैं। जामिया में घटी हिंसक झड़प और कैंपस में पुलिस की कार्रवाई को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट कर चौंकाने वाली बात कही है।

huma qureshi Says Why don’t you just take an axe and start butchering these students
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आप कुल्हाड़ी लेकर इन छात्रों को काटना क्यों नहीं शुरू करते हैं? आपका जमीर बचा है या मर चुका है? बता दें हुमा ने पुलिस पर तंज कसते हुए यह ट्वीट किया है। हुमा कुरैशी के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

huma qureshi Says Why don’t you just take an axe and start butchering these students
हुमा कुरैशी - फोटो : ANI

हुमा ने इस मामले में कई सारे ट्वीट किए हैं। अपने एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- यह असत्य है। हम धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र हैं। छात्रों के साथ व्यवहार में पुलिस ने जो हिंसा दिखाई है, वह भयानक है। नागरिकों को शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार है। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) क्या अब यह भी विकल्प नहीं बचा है?"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
huma qureshi Says Why don’t you just take an axe and start butchering these students
huma qureshi - फोटो : social media

हुमा के ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा- छात्रों को देखिये कैसे पुलिस पर पथराव कर रहे है, अब अगर इनपर लाठी चार्ज हो तो मुट्ठी भर लोग लखनऊ पुलिस को गलत बनाने का काम करेंगे। ऐसे उपद्रवी कभी छात्र नहीं हो सकते। पूरी सख्ती दिखाइए कोई नरमी नहीं होनी चाहिए। बता दें सोशल मीडिया पर पुलिस के छात्रों के साथ बर्ताव को लेकर भी खूब विरोध हो रहा है तो वहीं कुछ लोग पुलिस का सपोर्ट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
huma qureshi Says Why don’t you just take an axe and start butchering these students
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

बता दें, रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि, पुलिस ने छात्रों पर गोलियां चलाने की बात से साफ इनकार किया है। वहीं प्रदर्शनकारी सोमवार को भी सुबह से ही सड़कों पर आ गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताने लगे। उधर, डीयू में भी प्रदर्शन हुआ और छात्रों व पुलिस में हल्की झड़प हुई। पुलिस ने दोपहर व शाम को जामिया नगर समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed