फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में आंसू लिए श्रीदेवी के आखिरी दर्शन को दौड़ पड़े सैकड़ों फैंस, सुपरस्टार की मौत से लगा सदमा

Wed, 28 Feb 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
hundreds of fans ran to catch one last glimpse of sridevi
श्रीदेवी

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात दुबई से मुंबई लाया गया। करीब रात 09.54 बजे उनके लोखंडवाला स्थित घर पर बोनी कपूर श्रीदेवी को लेकर पहुंचे। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर मौजूद थी। सब चाहते थे कि 'चांदनी' की एक झलक देखने को मिल जाए। 

hundreds of fans ran to catch one last glimpse of sridevi
श्रीदेवी

श्रीदेवी के अचानक निधन से उनका परिवार, फैंस और दोस्त सदमे में हैं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार 3 दिन से हो रहा था। कोकिलाबेन अस्पताल की एंबुलेंस से श्रीदेवी के शव को घर तक लाया गया। जब एंबुलेंस घर के पास पहुंची तो वहां सैकड़ों फैंस मौजूद थे।
 

 

Hundreds of young fans of #Sridevi ran like mad when the ambulance arrived. People love her and heart broken that she left us so soon. I still this is a bad dream

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

hundreds of fans ran to catch one last glimpse of sridevi
श्रीदेवी

एंबुलेंस को देखते ही फैंस पीछे-पीछे भागने लगे। श्रीदेवी के लोखंडवाला बंगले 'ग्रीन एकर्स' के बाहर टाइट सिक्योरिटी थी। आज करीब 3.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हजारों फैंस के उमड़ने की उम्मीद है।
 

 

#Sridevi body arrives in Mumbai amidst security and cops.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
hundreds of fans ran to catch one last glimpse of sridevi
श्रीदेवी

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, अंतिम दर्शन के लिए शव को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स में रखा जाएगा। यह कार्यक्रम 9. 30 बजे से 12.30 बजे तक चलेगा। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी की मौत पानी में डूबने से हुई। इससे पहले कहा जा रहा था कि उनकी मौत कार्डिअक अरेस्ट से हुई है।
 



 

विज्ञापन
hundreds of fans ran to catch one last glimpse of sridevi
श्रीदेवी

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सलमान खान, सारा अली खान, कटरीना कैफ, ट्विंकल खन्ना और वहीदा रहमान पहुंची थीं। परिवार के सभी सदस्य अनिल कपूर के घर पर ही थे। अनिल कपूर ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed