फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hunter: सुनील शेट्टी की सीरीज 'हंटर' का ट्रेलर रिलीज, मिनी टीवी पर एसीपी बन बड़ा धमाका करने को तैयार अन्ना

Tue, 14 Mar 2023 05:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Mar 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Hunter: Suniel Shetty Esha Deol Action thriller web series trailer released actor looks in action avtar
सुनील शेट्टी - फोटो : social media

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरो सुनील शेट्टी वर्षों बाद पर्दे पर अपना धांसू अंदाज दिखाने वापस आ रहे हैं। जी हां, बॉलीवुड के अन्ना जल्द ही ओटीटी की दुनिया में अपनी आगामी वेब सीरीज 'हंटर' के साथ धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सुनील शेट्टी के फैंस इस एक्शन वेब सीरीज के एलान के बाद से ही इसकी पहली झलक का इंजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज यानी 14 मार्च को खत्म हो गया है क्योंकि एक्शन पैक्ड थ्रिलर वेब सीरीज 'हंटर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सुनील शेट्टी पुलिस वाले के किरदार में धांसू लग रहे हैं। 

Hunter: Suniel Shetty Esha Deol Action thriller web series trailer released actor looks in action avtar
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी अपने अच्छे लुक्स और सबसे फिट फिजीक की बदौलत आज भी किसी भी बॉलीवुड स्टार को टक्कर दे सकते हैं। अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हेरा फेरी 3' की पुष्टि करने के बाद, सुपरस्टार ने आज अपनी आगामी वेब सीरीज हंटर का ट्रेलर जारी किया। 'हंटर' का ट्रेलर दमदार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और क्लासिक बॉलीवुड गानों के साथ यह सीरीज दर्शकों को एक रोमांचक थ्रिलर का वादा करता है। अमेजन मिनी टीवी पर दस्तक देने जा रही इस सीरीज में सुनील एसीपी 'विक्रम सिन्हा' का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में आप देख सकते हैं कि कैसे वह बदमाशों से अकेले ही लोहा लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस प्रोमो में ईशा देओल और बरखा बिष्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं।

Hunter: Suniel Shetty Esha Deol Action thriller web series trailer released actor looks in action avtar
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

सुनील शेट्टी की यह एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज दर्शकों को मुंबई के अपराध की दुनिया की अंधेरी गलियों में लेकर जाएगी। गुमशुदा महिला की तलाश करने के मिशन पर निकले एसीपी विक्रम यानी सुनील शेट्टी इस दौरान बहुत सी चीजों से होकर गुजरते हैं। कहीं वह अपने अतीत में खोए नजर आते हैं, तो कहीं भविष्य में आने वाले खतरों से निपटने के लिए गुंडों की पिटाई करते नजर आएंगे।  ट्रेलर की शुरुआत सुनील शेट्टी के अपने परिवार के पुराने दिनों को याद करने से होता है, जिसके बाद यह सीधे एसीपी विक्रम की अंधेरी दुनिया में गोता लगाता दिखता है। एसीपी विक्रम को किसी अपराध में झूठा फंसाया जाता है, तो उसे एक पुरानी गंदगी को साफ करने का मौका मिलता है और वह मुंबई को साफ करने के मिशन पर निकल पड़ता है।
Gaslight Trailer: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'गैसलाइट' का ट्रेलर आउट, चित्रांगदा के जाल में फंसती दिखेंगी सारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Hunter: Suniel Shetty Esha Deol Action thriller web series trailer released actor looks in action avtar
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

'हंटर' एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है, जो सुनील शेट्टी को एसीपी 'विक्रम सिन्हा' के किरदार में मुंबई के अपराध की दुनिया की अंधेरी गलियों में ले जाती है। एक गुमशुदा महिला को खोजने की कोशिश उसे अपने अतीत और आने वाले कल के बीच उलझा देता है।   'हंटर' के निर्माताओं ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका ट्रेलर रिलीज किया। अभिनेता ने लिखा, 'एसीपी विक्रम की दुनिया में आपका स्वागत है। मेरी इस दुनिया में सिर्फ तोड़ना है, टूटना नहीं! मेरी नई सीरीज 'हंटर' अमेजन प्राइम मिनी टीवी पर देखें 22 मार्च से।' सुनील शेट्टी के अलावा, सीरीज में ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट और करणवीर शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

विज्ञापन
Hunter: Suniel Shetty Esha Deol Action thriller web series trailer released actor looks in action avtar
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वेब सीरीज के बाद अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिल्म में बीते दिन ही संजय दत्त की एंट्री भी हुई है, जिससे फैंस के साथ-साथ 'हेरा फेरी 3' की पूरी स्टार कास्ट भी बहुत खुश है।
Bollywood Celebs Pets: इन स्टार्स को है अपने पालतू जानवरों से बेशुमार प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed