सेक्स रैकेट से छुड़ाई हीरोइन को 1 लाख रुपए देकर किया था बुक, कस्टमर से लेते थे 20 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट के संचालक ने बंजारा हिल्स जैसे पॉश एरिया में स्थित होटल में एक कमरा बुक करवाया था । संचालक ने एक्ट्रेस को एक हफ्ते के लिए 1 लाख रुपए देने का वादा किया था ।
संचालक अंबुला जनार्दन राव, जॉनी और बनोथू प्रशांत एक कस्टमर से 10 से 20 हजार रुपए चार्ज करते थे । होटल के कमरे से भी 40 हजार रुपए मिले हैं । रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबुला जनार्दन राव एक्ट्रेस को फिल्मों में काम दिलाने के बहाने देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे ।
बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अमेरिका में चल रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ किया था । यहां से भी कुछ टॉलीवुड और कन्नड़ एक्ट्रेस को छुड़ाया गया था । 34 वर्षीय फिल्म प्रोड्यूसर किशन मोदुगुमुडी और उसकी पत्नी चंद्रा फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को अमेरिका में बुलाते थे ।
आरोपी किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपए लेते थे। यही नहीं पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली हीरोइनों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है।