सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम आज यानी पांच मार्च को अपना 22वां जन्मदिन मना रहे हैं । इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड के कई स्टार्स बधाई दे रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर और इब्राहिम की दूसरी मां ने भी बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थ- डे विश किया है।
Kareena Kapoor: करीना ने सैफ के बेटे इब्राहिम पर लुटाया प्यार , बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इब्राहिम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इब्राहिम के साथ उनके पिता सैफ और दोनों छोटे भाई नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके सामने दो केक रखे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'सबसे प्यारे और हैंडसम लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
इब्राहिम अपने दोनों छोटे भाईयों से बेहद प्यार करते हैं और उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में तीनों भाई अपने पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान छोटे भाईयों के लिए उनका प्रोटेक्टिव नेचर भी दिखाई दे रहा है। इब्राहिम अपने भाईयों का ध्यान रखते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि यह तस्वीर पिछले साल की है जिसे सबा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर किया था साथ ही लिखा था कि बेबो के लड़के। साथ ही लिखा था कि इग्गी का अपने दोनों भाइयों के लिए केयरिंग नेचर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महशाअल्लाह !
इब्राहिम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2008 आई फिल्म 'टशन' में बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, इस फिल्म में उनके पिता सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Sara-Ibrahim: सारा अली ने भाई इब्राहिम को बेहद खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यूजर्स बोले-इतना गंदा कमरा