{"_id":"6241f74c988c635a12684208","slug":"ibrahim-ali-khan-is-ready-to-debut-in-bollywood-with-karan-johar-production-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार इब्राहिम अली खान, इस मशहूर एक्टर की फिल्म में दिखेंगे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार इब्राहिम अली खान, इस मशहूर एक्टर की फिल्म में दिखेंगे साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने हाल ही में कदम रखा है। इनमें सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अब जल्द ही शनाया कपूर के साथ ही एक और सुपरस्टार के बेटे का नाम जुड़ने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम जल्द ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर सकते हैं। स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए मशहूर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म में इब्राहिम को मौका दे सकते हैं।
Trending Videos
2 of 4
सैफ अली खान के साथ इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और अनन्या पांडे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम क्या है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, हाल ही में इब्राहिम, वरुण धवन और अनन्या पांडे एक साथ करण जौहर के ऑफिस के बाहर देखा गया था। साथ दिखने के बाद कयास लगने लगे कि तीनों जल्द ही किसी बड़ी फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसको लेकर वह तीनों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सारा अली खान के साथ सैफ अली खान के साथ इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सैफ अली खान का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सैफ की बेटी सारा अली खान भी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
4 of 4
इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वह लव आज कल, कूली नं 1, सिंबा, और अतरंगी रे में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, सैफ की बात करें तो लंबे समय से उन्होंने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बंटी और बबली 2 भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।