फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Kids Ott Debut: स्टारकिड्स को ओटीटी का सहारा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इनकी पहली फिल्म

Sun, 02 Feb 2025 12:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Feb 2025 12:55 AM IST
सार

Stars Kids Ott Debut: बॉलीवुड का एक और स्टारकिड एक्टिंग की दुनिया में दस्तक देने आ रहा है। बात हो रही है इब्राहिम अली खान की। उनकी पहली फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। उनसे पहले और भी कई स्टारकिड्स का एक्टिंग डेब्यू डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुआ है।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan to Khushi Kapoor Suhana Aryan Babil Junaid these StarsKids started their acting career on ott
इब्राहिम, आर्यन, जुनैद, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी एक बड़ा मंच बनकर उभरा है। दर्शकों के लिए यहां कंटेंट की सीमा नहीं, तो सितारों के लिए संभावनाओं की। बड़े परदे के कितने ही गुमनाम सितारों को ओटीटी पर आकर पहचान मिली है। लोकप्रियता को देख बड़े-बड़े सितारों की आमद भी ओटीटी पर शुरू हुई। और...अब सिलसिला शुरू हुआ है सितारों के बच्चों के डेब्यू का। हाल के दिनों में कई स्टारकिड्स की पहली फिल्म सीधे सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी पर आई है। इस लिस्ट में सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम भी जुड़ने वाला है, जिनकी डेब्यू फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सूची में नाम और भी हैं, आइए जानते हैं...

Ibrahim Ali Khan to Khushi Kapoor Suhana Aryan Babil Junaid these StarsKids started their acting career on ott
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर

जुनैद खान
आमिर खान और रीना दत्ता के बेटे जुनैद खान ने बीते वर्ष एक्टिंग की दुनिया में दस्तक दी। उन्होंने फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया, जो ओटीटी पर ही रिलीज हुई। जुनैद का काम दर्शकों को पसंद आया। अब इस साल वे बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'लवयापा', जो 07 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे।

Ibrahim Ali Khan to Khushi Kapoor Suhana Aryan Babil Junaid these StarsKids started their acting career on ott
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना, अगस्त्य, खुशी कपूर
साल 2023 में रिलीज हुई सीरीज 'द आर्चीज' से कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया। इनमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, श्रीदेवी-बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के नाम शामिल हैं। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। खुशी अब 'लवयापा' से बडे़ परदे पर नजर आएंगी। सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' से बड़े परदे पर आगाज करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan to Khushi Kapoor Suhana Aryan Babil Junaid these StarsKids started their acting career on ott
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बाबिल खान
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने फिल्म 'कला' से अभिनय की दुनिया में दस्तक दी। यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हुई। अपनी पहली ही फिल्म से वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आईं।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan to Khushi Kapoor Suhana Aryan Babil Junaid these StarsKids started their acting career on ott
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

आर्यन खान
आर्यन खान भी डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, वे बतौर एक्टर नहीं, बल्कि निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। आर्यन खान नेटफ्लिक्स सीरीज के जरिए बतौर क्रिएटर और डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज का नाम है 'स्टारडम'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed