फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम जैसी बॉडी चाहते हैं तो उनके फिटनेस मंत्र जान लें, कुछ ऐसा है डाइट प्लान

Mon, 17 Dec 2018 01:12 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Mon, 17 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
If you want a body like John Abraham, then know his fitness mantra and Diet Plan
john abraham
जॉन अब्राहम की बॉडी और उनकी पर्नेलिटी का दुनिया में हर कोई दीवाना है, लड़के जॉन जैसी बॉडी पाने के लिए दिन रात जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं, लेकिन जॉन जैसी फिटनेस पाना आसान नहीं है। आज जॉन अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन अब्राहम बॉलीवुड के सबसे फिट और हेल्दी स्टार्स में से एक हैं। जानिए, जॉन अब्राहम का पूरा डाइट प्लान...

 
If you want a body like John Abraham, then know his fitness mantra and Diet Plan
john abraham
बता दें जॉन अपनी डायट और वर्कआउट में जरा भी कोताही नहीं बरतते हैं। जॉन ने मॉडलिंग और एडवर्टाइजमेंट की दुनिया में नाम कमाने के बाद साल 2003 में बॉलीवुड की फिल्म जिस्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे -धीरे जॉन की पर्नेलिटी ने लोगों का मन मोह लिया। जॉन कहते हैं कि हेल्थ और वर्कआउट से ज्यादा इंपोर्टेंट कुछ नहीं है। वह अपनी बॉडी को ही अपना धर्म मानते हैं 
 
If you want a body like John Abraham, then know his fitness mantra and Diet Plan
John Abraham
जॉन की डाइट की बात करें तो वह अपनी ओवरऑल डायट में 50 प्रतिशत प्रोटीन,20 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 20 प्रतिशत फाइबर और 10 प्रतिशत ऐंटिऑक्सिडेंट और जरूरी फेट को शामिल करते हैं। वह प्री वर्कआउट ब्रेकफास्ट में ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी लेते हैं। इसके साथ वब 4 एग व्हाइट या आलू या एक शकरकंद या फिर ब्राउन ब्रेड खाना पसंद करते हैं। साथ ही सेब खाना भी पसंद करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want a body like John Abraham, then know his fitness mantra and Diet Plan
John Abraham
पोस्ट वर्कआउट यानी वर्कआउट के बाद ब्रेकफास्ट के रूप में जॉन 6 से 7 एग व्हाइट के साथ प्रोटीन शेक पीना पसंद करते हैं। जॉन ब्रेकफास्ट में अंडे और फलों पर निर्भर रहते हैं। लंच में जॉन रोटी, स्टीम्ड फिश के 3-4स्लाइड, स्प्राउट्स, सब्जी, दाल, दही औक गाजर खाते हैं। शाम के नाश्ते में उबला हुआ आलू, सेब, संतरा, पपीता और मौसमी में से कोई एक फल लेना प्रेफर करते हैं। 
 
विज्ञापन
If you want a body like John Abraham, then know his fitness mantra and Diet Plan
John Abraham
वहीं जॉन के डिनर की बात करें तो वह डिनर में बाजरा, ज्वार या नाचनी की रोटी खाना पसंद करते हैं। शाम 5 बजे के बाद जॉन किसी भी तरह का कार्ब्रोहाइड्रेट नहीं खाते साथ वहीं रात 9 बजे से पहले डिनर भी कर लेते हैं। वर्कआउट की बात करें तो जॉन अपनी फिल्मों में उनके रोल के मुताबिक वर्कआउट करते हैं। जॉन का मानना है कि व्यायाम जिंदगी जीने का तरीका है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed