फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFI 2023: जिस निर्देशक का सेंसर बोर्ड ने किया अपमान, केंद्र सरकार उसका गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेगी सम्मान

Mon, 23 Oct 2023 06:06 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
IFFI 2023 Mandali Director Rakesh Chaturvedi will be honored by Government who was insulted by censor board
इफ्फी और राकेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल के गोवा फिल्म फेस्टिवल यानी भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान भारतीय पैनोरमा में दिखाई जाने वाली 25 फीचर फिल्मों और 20 गैरफीचर फिल्मों की सूची राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) की तरफ से सोमवार को जारी कर दी गई है। एनएफडीसी और सूचना व प्रसारण मंत्रालय हर साल देश भर की ऐसी चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन गोवा फिल्म फेस्टिवल में इस श्रेणी के तहत करता है जो अपने कथ्य, निर्माण और कलात्मकता में उन उच्च मानदंडों का पालन करती हों, जिनके लिए इस श्रेणी का चलन शुरू किया गया। इस सूची में कानपुर के राकेश चतुर्वेदी ओम की वह फिल्म ‘मंडली’ भी शामिल है जिसके ट्रेलर को सेंसर बोर्ड के मुंबई कार्यालय से पास कराने के लिए राकेश कई बार अपमानित हो चुके हैं।

 

IFFI 2023 Mandali Director Rakesh Chaturvedi will be honored by Government who was insulted by censor board
इफ्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय पैनोरमा श्रेणी के तहत चुनी गई इन 45 फिल्मों का प्रदर्शन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा फिल्म फेस्टिवल में होगा। इन फिल्मों का चयन 12 विशेषज्ञों की एक जूरी ने किया। फीचर फिल्मों की श्रेणी के लिए कुल 408 फिल्मों के आवेदन जूरी को मिले जिसमें से जो 25 फिल्में चुनी गई हैं, उनके नाम और निर्देशक इस प्रकार है:

फिल्म भाषा निर्देशक
आरारीरारू कन्नड़ संदीप कुमार वी
आट्टम  मलयालम आनंद एकर्षि
अर्धांगिनी बंगाली कौशिक गांगुली
डीप फ्रिज   बंगाली अर्जुन दत्ता
ढाई आखर  हिंदी प्रवीण अरोड़ा
इरट्टा मलयालम  रोहित एम जी कृष्णन
कादल एनबातु पोतु उदमाई तमिल  जयप्रकाश राधाकृष्णन
काथल मलयालम जेओ बेबी
कांतारा  कन्नड़ ऋषभ शेट्टी
मलिकाप्पुरम मलयालम विष्णु शशि शंकर
मंडली हिंदी राकेश चतुर्वेदी ओम
नीला नीरा सूरियां    तमिल संयुक्ता विजयन
न्ना थान केस कोडू मलयालम  गणेशराज
रबींद्र काब्य रहस्य  बंगाली सयांतन घोषाल
सना  हिंदी सुधांशु सरिया
द वैक्सीन वार हिंदी विवेक अग्निहोत्री
वध हिंदी  जसपाल सिंह संधू
विदुथलाई पार्ट 1 तमिल  वेट्री मारन
2018 एवरीवन इज ए हीरो मलयालम जे ए जोसफ
गुलमोहर हिंदी राहुल वी चिट्टेला
पोन्नियिन सेल्वन पार्ट  तमिल मणिरत्नम
सिर्फ एक बंदा काफी है  हिंदी अपूर्व सिंह कर्की
द केरल स्टोरी हिंदी सुदीप्तो सेन 

IFFI 2023 Mandali Director Rakesh Chaturvedi will be honored by Government who was insulted by censor board
चिरंजीवी, अगुराग ठाकुर, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी भी फिल्म का गोवा फिल्म फेस्टिवल के पैनोरमा सेक्शन में चुनाव काफी सम्मानजनक माना जाता है। इन फिल्मों को भारतीय सिनेमा की प्रतिनिधि फिल्में तो माना ही जाता है, भारत सरकार की तरफ से बाद में इन फिल्मों का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में भी भारत की प्रतिनिधि फिल्मों की तरह से प्रदर्शन किया जाता है। साल 1978 में शुरू हुए भारतीय पैनोरमा सेक्शन में चुनी गई फिल्मों के निर्देशकों का गोवा फिल्म फेस्टिवल में सम्मान भी खूब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IFFI 2023 Mandali Director Rakesh Chaturvedi will be honored by Government who was insulted by censor board
सिर्फ एक बंदा काफी है, मंडली, गुलमोहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल पैनोरमा सेक्शन में भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों में भेजी गई आधिकारिक प्रविष्टि फिल्म ‘2018’ के अलावा मनोज बाजपेयी की दो फिल्में ‘गुलमोहर’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ शामिल की गई हैं। इसके अलावा निर्देशक राकेश चतुर्वेदी ओम की फिल्म ‘मंडली’ को भी भारतीय पैनोरमा के लिए चुना गया है। दिलचस्प तथ्य ये भी है कि इसी फिल्म के ट्रेलर को सेंसर सर्टिफिकेट देने के लिए सेंसर बोर्ड का मुंबई दफ्तर राकेश को बीते दो हफ्तों से टहलाता रहा है। राकेश के मुताबिक, इसके लिए उन्हें घंटों तक रिसेप्शन पर बिठाकर अपमानित भी किया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed