बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने अभिनय से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म में सबसे ज्यादा उनके जिस सीन की चर्चा हुई वह शबाना आजमी के साथ अभिनेता का किसिंग सीन था। शबाना आजमी और धर्मेंद्र ने इस उम्र में पर्दे पर रोमांस फरमाकर सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म की रिलीज के महीनों बाद हाल ही में दिग्गज कलाकार ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के इस किसिंग सीन के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस किस का कंपेरिजन पोते राजवीर देओल द्वारा फिल्म 'दोनों' में किए गए लिपलॉक से भी किया।
Dharmendra: शबाना के साथ किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, 'दोनो' में राजवीर के लिपलॉक से कर डाली तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पर्दे पर किसिंग सीन देकर धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने हलचल मचा दी थी। दोनों के द्वारा दिया गया किसिंग सीन फिल्म की रिलीज के महीनों बाद भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में हाल ही में दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे धर्मेंद्र ने इस बहुचर्चित किसिंग सीन को लेकर अपनी राय साझा की। धर्मेंद्र ने खुलकर बताया कि आखिर उनके दिमाग में शबाना आजमी के साथ यह सीन करते हुए क्या चल रहा था।
इसके बारे में बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'फिल्में दर्शकों से जुड़ने का हमारा माध्यम हैं। मैं ऐसी भूमिकाएं चुनता हूं, जो मेरे सामने आने पर मेरे दिल में गूंज उठती हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे पोते ने अपनी फिल्म में कितने किस किए, लेकिन मेरे एक किस का शोर हो गया।' बता दें, फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की उनके साहसपूर्वक प्रदर्शन की सराहना की गई थी। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने हाल ही में फिल्म 'दोनों' में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने फैंस से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। अभिनेता ने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि हमें सभी से इतना प्यार और आशीर्वाद मिला। यह एक खुशी का मौका था। मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाता और कभी-कभी तो मैं चाहता हूं कि मुझे अपने जन्मदिन की तारीख याद न रहे।'
Gadar 2 on Television: थियेटर और ओटीटी के बाद टेलीविजन पर तारा सिंह की बारी, इस दिन होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर ने फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में काफी समय बाद वापसी की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। इन दोनों के अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी, धर्मेंद्र, जया बच्चन जैसे कलाकारों को अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
Bigg Boss 10 Kannada: 'बिग बॉस 10 कन्नड़' के घर से गिरफ्तार किए गए वर्थुर संतोष, बाघ के पंजे का लॉकेट बना वजह