जी स्टूडियोज के हाथ फिल्म ‘गदर 2’ नाम की जो बटेर लगी है, उसका मजा वह पूरे चाव से ले रहे हैं। फिल्म ने पहले सिनेमाघरों में तूफानी कारोबार किया। फिर ओटीटी पर इसकी सुनामी ने व्यूज के नए रिकॉर्ड बनाए और उम्मीद की जा रही है कि सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा की ये फिल्म टेलीविजन पर भी टीआरपी का नया रिकॉर्ड बना सकती है।
Gadar 2 on Television: थियेटर और ओटीटी के बाद टेलीविजन पर तारा सिंह की बारी, इस दिन होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘गदर 2’ के टीवी प्रीमियर से पहले यहां मुंबई के कार्टर रोड पर रखे गए विशाल ‘गदर 2’ टैंक के जरिए दर्शकों को इसकी भव्यता दिखाई जा रही है। जी सिनेमा ने शनिवार 4 नवंबर को रात 8 बजे ‘गदर 2’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर दिखाने का ऐलान किया है। फिल्म बनाने वालों के मुताबिक, ये फिल्म लोगों के लिए बनाई गई और लोगों द्वारा बेहद पसंद की गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन्स के कई नए रिकॉर्ड बनाए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 10 Kannada: 'बिग बॉस 10 कन्नड़' के घर से गिरफ्तार किए गए वर्थुर संतोष, बाघ के पंजे का लॉकेट बना वजह
फिल्म के ग्रैंड टेलीविजन प्रीमियर से पहले जी सिनेमा ने बड़े खास तरीके से ‘गदर 2’ की दुनिया यहां एक नुमाइश के जरिये दर्शाया है। इस मौके पर फिल्म के कलाकारों उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा जैसे सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। इस शानदार शाम में फैंस के बीच गजब का उत्साह था, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर्स को करीब से देखा। इस दौरान फैंस इस फिल्म के डायलॉग्स बोलते और फिल्म के स्टेप्स करते भी नजर आए।
इस मौके पर फिल्म में जीते बने अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि किस तरह हमें लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। इससे पता चलता है कि वे कितनी गहराई से इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। ‘गदर 2’ भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म है और पब्लिक से मिली तमाम तारीफें इस बात की जीती जागती मिसाल है। अब जब यह फिल्म टीवी पर प्रीमियर हो रही है, तो मुझे यकीन है कि यह हर घर की ब्लॉकबस्टर बनेगी। अब हर घर में मचेगा गदर।”
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Song: टाइगर 3 का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' जारी, सलमान-कटरीना की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
वहीं फिल्म की हीरोइन सिमरत कौर ने कहा, “फिल्म ‘गदर 2’ अब एक फिल्म नहीं बल्कि दर्शकों की भावना बन गई है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस फिल्म से अपना डेब्यू करने का मौका मिला और मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। लोग मुझे सिमरत के नाम से नहीं बल्कि सिर्फ मुस्कान के नाम से जानते हैं और किसी भी एक्टर के लिए इससे बड़ी कोई सफलता नहीं होती।”