सब्सक्राइब करें

IFFLA: अमेरिका में होगा ‘खुफिया’ का बिग स्क्रीन प्रीमियर, क्लोजिंग फिल्म के लिए मैचबॉक्स की इस फिल्म को मौका

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST
सार

'खुफिया' का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिल्स 2023 में होगा। साथ ही समापन के लिए दो और हिंदी फिल्मों का चयन किया गया है। 
 

विज्ञापन
IFFLA Big screen premiere of Khufiya will be held in America Andhadhun will get a chance for the closing film
खुफिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिल्स 2023 के 21वें संस्करण का आयोजन 11 से 15 अक्टूबर के बीच होने जा रहा है। इस फिल्म महोत्सव में 13 देशों की 14 भाषाओं में बनी 24 फिल्में फिल्में शामिल की गई हैं जिनमे छह फिल्में, दो वृत्तचित्र फिल्म और 16 लघु फिल्में शामिल हैं। इस समारोह की मेजबानी भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, संगीतकार और निर्माता विशाल भारद्वाज करेंगे। 

Trending Videos
IFFLA Big screen premiere of Khufiya will be held in America Andhadhun will get a chance for the closing film
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिल्स 2023 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इफ्ला फिल्म महोत्सव की शुरुआत निर्माता, निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' से होगी और फिल्म का समापन ‘अंधाधुन’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी क्लासिक फिल्में बनाने वाली कंपनी मैचबॉक्स की नई फिल्म वरुण ग्रोवर निर्देशित 'ऑल इंडिया रैंक' से होगा। गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर की बतौर निर्दशक ये पहली फिल्म है। यह फिल्म कोचिंग संस्थाओं के कारोबार का खुलासा करती है। वहीं, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 'एस्केप टू नोव्हेयर' उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IFFLA Big screen premiere of Khufiya will be held in America Andhadhun will get a chance for the closing film
विशाल भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लॉस एंजिल्स में आयोजित होने जा रहे भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 के दौरान विशाल भारद्वाज की फिल्म  'खुफिया' और वरुण ग्रोवर की की फिल्म 'ऑल इंडियन रैंक' के अलावा अतुल सभरवाल की फिल्म  'बर्लिन',  डोमिनिक संगमा की गारो भाषा की फिल्म 'रैप्चर', आनंद एकार्शी की मलयालम फिल्म 'आट्टम -द प्ले' और देवाशीष मखीजा फिल्म 'जोरम' प्रीमियर होगा।

Jawan: तारक मेहता की 'बबीता जी' ने देखी शाहरुख की 'जवान', एटली की फिल्म को लेकर कही यह बात

IFFLA Big screen premiere of Khufiya will be held in America Andhadhun will get a chance for the closing film
द वर्ल्ड इज फैमिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'बर्लिन' में राहुल बोस, अपारशक्ति खुराना और इश्वाक सिंह की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह एक जासूसी  थ्रिलर फिल्म है। फिल्म 'जोरम' में मनोज बाजपेयी और तनिष्ठा चटर्जी की मुख्य भूमिका है। इस फेस्टिवल के दौरान वृत्तचित्रों में निर्माता आनंद पटवर्धन की 'द वर्ल्ड इज फैमिली'  और निष्ठा जैन की  'द गोल्डन थ्रेड' दिखाई जाएगी। इसके अलावा इस फेस्टिवल में 16 लघु फिल्में दिखाई जाएगी।

Jawan : जवान के सेट पर सीजा संग शाहरुख का ऐसा था व्यवहार, चाइल्ड आर्टिस्ट ने किया खुलासा

विज्ञापन
IFFLA Big screen premiere of Khufiya will be held in America Andhadhun will get a chance for the closing film
ऑल इंडिया रैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आनंद पटवर्धन की 'द वर्ल्ड इज फैमिली' उनकी अब तक की सबसे निजी फिल्म है। यह फिल्म आनंद पटवर्धन के माता पिता को एक श्रद्धांजलि  है, जिनका जीवन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से निकटता से जुड़ा था। निष्ठा जैन की फिल्म 'द गोल्डन थ्रेड' पश्चिम बंगाल की आखिरी बची हुई जूट मिलों में से एक मिल को श्रद्धांजलि है, जो कभी दुनिया के सबसे बड़े जूट उद्योग का मिल हुआ करता था, जो अब मशीनीकरण से तबाह हो गया है।

Jawan 400 Cr: सबसे तेज 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी ‘जवान’, शाहरुख अब इसलिए पैन इंडिया स्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed