फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोपों के बाद साजिद खान को लगा तगड़ा झटका, IFTDA ने दिखाया बाहर का रास्ता

Wed, 12 Dec 2018 11:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
IFTDA Suspends Sajid Khan For One Year Over Sexual Harassment Charges
sajid khan

फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीती शाम यौन शोषण के आरोपों से घिरे साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर से भी निलंबित करने के बाद देर रात साजिद को एक नोटिस भेजकर सूचित कर दिया गया। 

IFTDA Suspends Sajid Khan For One Year Over Sexual Harassment Charges
sajid khan
आईएफटीडीए की 7 दिसंबर 2018 की पीओएसएच इनवेस्टिगेशन क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक साजिद खान की सदस्यता को एक साल के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें साजिद खान पर एक्ट्रेस सिमरन सूरी, सलोनी चोपड़ा और अहाना कुमरा सहित कई और महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
 

 
IFTDA Suspends Sajid Khan For One Year Over Sexual Harassment Charges
sajid khan
साजिद खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। इसके पहले साजिद पर यौन उत्पीड़न कर आरोप लगाते हुए एक महिला पत्रकार ने अपनी आपबीती भी शेयर की थी। उसने कहा कि वह साजिद की बहन फरहा खान का इंटरव्यू लेने उनके घर गई थीं तब उनकी मुलाकात साजिद से हुई, साजिद ने इस मौके पर उसे बलपूर्वक किस करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IFTDA Suspends Sajid Khan For One Year Over Sexual Harassment Charges
sajid khan
इससे पहले साजिद खान पर लगे आरोपों के तुरंत बाद उन्हें फिल्म 'हॉउसफुल 4' से बाहर कर दिया गया था। फिलहाल साजिद खान ने IFTDA के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नही दी है। साजिद खान के अलावा एक्टर आलोक नाथ पर भी #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों CINTAA ने आलोक नाथ को निष्कासित किया था।
विज्ञापन
IFTDA Suspends Sajid Khan For One Year Over Sexual Harassment Charges
sajid khan

आपको बता दें अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर सहित कई फिल्म कलाकारों पर यौन शोषण के आरोप लगाए तो मी टू का मुद्दा तेजी से जोर पकड़ता गया और अलोक नाथ, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, चेतन भगत, विनोद दुआ, अनु मलिक, रोहित रॉय, रघु दीक्षित, वरुण ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, गौरांग दोशी, सुहैल सेठ सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed