सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। सारा के साथ उनके परिवार के लोग इससे बेहद खुश हैं। अब सारा के लिए करीना कपूर एक पार्टी देने जा रही हैं। केदारनाथ को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
5 दिन में ही बजट निकालने के करीब पहुंची सारा की 'केदारनाथ', अब तक कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ ने शनिवार और रविवार को करोड़ों की कमाई के साथ कमाल कर दिखाया था, जिसके बाद सभी की निगाहें वीकडेज पर थीं। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन बाद में माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता दिख रहा है। क्रिटिक्स ने भले ही केदारनाथ को मिले जुले रिएक्शन दिए हों लेकिन दर्शकों ने प्यार दिया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'केदारनाथ ने सोमवार को टेस्ट पास कर लिया है। रफ्तार बनाए रखी। शुक्रवार को फिल्म ने 7.25 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़, रविवार को 10.75 और सोमवार को 4.25 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल 32 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।' फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
#Kedarnath passes the crucial Monday test... Remain rock-steady... Fri 7.25 cr, Sat 9.75 cr, Sun 10.75 cr, Mon 4.25 cr. Total: ₹ 32 cr. India biz.
फिल्म को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए जहां सारा अली खान ने मंदिर में पूजा की, वहीं निर्देशक अभिषेक कपूर ने सभी को शुक्रिया कहा। अभिषेक कपूर ने ट्वीट किया कि 'केदारनाथ देखने के लिए सभी का शुक्रिया। वीकेंड में प्यार मिला। पूरी टीम शुक्रिया करती है।'
Thank u everyone for showing #kedarnath such immense love over the weekend..the entire team is elated. have a great week #jaibholenath 🙏 @RonnieScrewvala @pragyadav_ @itsSSR #saraalikhan @RSVPMovies @gitspictures ❤️
केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।