फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022: दिव्या खोसला के साथ आईफा में स्टेज शेयर करते दिखे सलमान खान, नीले रंग के आउटफिट में की ट्विनिंग

Fri, 03 Jun 2022 06:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Jun 2022 06:27 PM IST
सार

फिल्म जगत बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक आईफा (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 की अबू धाबी में शुरुआत हो चुकी है। इस पुरस्कार समारोह का आगाज दो जून से हुआ, जो चार जून तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
IIFA 2022 Salman Khan Seen With Divya Khosla Kumar in IIFA Awards News in Hindi
सलमान खान,दिव्या घोसला - फोटो : Instagram

फिल्म जगत बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक आईफा (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 की अबू धाबी में शुरुआत हो चुकी है। इस पुरस्कार समारोह का आगाज दो जून से हुआ, जो चार जून तक जारी रहेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में बॉलीवुड के कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसी दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान, रितेश देशमुख, मनीष पॉल, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स एक साथ स्टेज पर नजर आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

IIFA 2022 Salman Khan Seen With Divya Khosla Kumar in IIFA Awards News in Hindi
दिव्या खोसला और सलमान खान - फोटो : Instagram

इस बीच स्टेज पर दिव्या कुमार खोसला और सलमान खान को साथ देख दोनों के फैंस काफी खुश हुए। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती की। सलमान और दिव्या के साथ इस दौरान मनीष पॉल भी स्टेज पर नजर आए। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान मीडिया के सवालों का जवाब देते भी नजर आए। 

IIFA 2022 Salman Khan Seen With Divya Khosla Kumar in IIFA Awards News in Hindi
दिव्या खोसला और सलमान खान - फोटो : Instagram

आईफा की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ब्लू सूट और ब्लैक शर्ट में बेहद हैंडसम नजर आए। वहीं दिव्या खोसला शिमरी ब्लू प्रिंटेंड शॉर्ट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। अपने चहेते सितारो को यूं एक साथ देख फैंस भी काफी खुश नजर आए। इतना ही नहीं दौरान सलमान खान और दिव्या खोसला कुमार एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA 2022 Salman Khan Seen With Divya Khosla Kumar in IIFA Awards News in Hindi
आईफा 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए बीटाउन एक्टर भी डैपर लुक में दिखे। टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर इस मौके पर टैक्सूडो में नजर आए। इस साल आईफा में शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही परफॉर्म करने वाले हैं। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से दो साल बाद आईफा अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed