इस साल के आइफा पुरस्कारों के नामांकन का एलान हो गया है। यहां मुंबई में बुधवार को इन नामांकनों के एलान के दौरान कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ ने स्टेज पर जमकर मस्ती की। वैसे तो कैटरीना का नाम इन दिनों सलमान के अलावा विकी कौशल के साथ खूब जोड़ा जा रहा है लेकिन बुआ के हाथ के पराठे खिलाने की कैटरीना की फरमाइश कार्तिक ने स्वीकार कर ली है।
आइफा पुरस्कारों के नामांकन में गली ब्वॉय का जलवा, इसलिए कार्तिक की बुआ के घर इंदौर जाएंगी कटरीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली ब्वॉय नंबर वन
21वें आइफा पुरस्कारों के लिए बुधवार को हुए एलान में जोया अख्तर निर्देशित और रणवीर सिंह व आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली ब्वॉय ने सबसे ज्यादा 14 नामांकन हासिल किए हैं। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और जोया अख्तर की फिल्म निर्माण कंपनियों एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। दूसरे नंबर पर टी सीरीज की शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह रही जिसे आठ नामांकन हासिल हुए। जी स्टूडियोज की फिल्म आर्टिकल 15 ने मध्य प्रदेश में होने जा रहे आइफा पुरस्कारों में सात नामांकन हासिल किए हैं।
जैसे ही कार्तिन स्टेज पर चढ़े तो कटरीना ने उन्हें कार्यक्रम में लेट पहुंचने के लिए लताड़ लगाई। कार्तिक ने भी फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉन्च में देरी से पहुंचे रणवीर सिंह की तरह ही उठक-बैठक लगाकर माफी मांगी। कार्तिक आर्यन वैसे भी जहां जाते हैं इन दिनों रणवीर सिंह की ही नकल करते हैं और ऐसे ही एक नकल उतारते समय वह लव आज कल के प्रमोशन के दौरान अपने हाथ में चोट लगा बैठे थे। कार्तिक की ये चोट अभी ठीक नहीं हुई है, यहां भी सबकी नजरें उनके हाथ पर ही टिकी रहीं।
When Kartik Aaryan is in the house, doing this step is mandatory! 😍#IIFA #IIFA2020 #NexaExperience #CreateInspire @TheAaryanKartik #KatrinaKaif @NexaExperience @MPTourism pic.twitter.com/95V4KHKKbM
— IIFA Awards (@IIFA) March 4, 2020
कटरीना खाएंगी इंदौर के पराठे
कार्तिक वैसे ग्वालियर से हैं लेकिन इंदौर से उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह इंदौर पापड़ के पराठे खाने आते थे। इंदौर में उनकी बुआ का घर है। यह सुनकर कटरीना भी उत्साहित हो गईं। उन्होंने भी कार्तिक को उन्हें अपने घर का खाना और इंदौर के पराठे खिलाने की जिम्मेदारी सौंप दी जिसे कार्तिक ने खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। कटरीना ने इस मौके पर कहा, 'मैं मध्य प्रदेश पहले भी कई दफा जा चुकी हूं। मैंने फिल्म राजनीति की शूटिंग भोपाल में ही की थी। वहां का खाना मेरे दिल के काफी करीब है।'
ये कलाकार करेंगे परफॉर्म
इस बार आइफा में सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर, ए. आर. रहमान, अरिजीत सिंह, सचिन जिगर और तनिष्क बागची जैसे सितारे तीन दिन के इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
गर्लफ्रेंड संग शादी को तैयार हैं रणदीप हुड्डा, माता-पिता से मिलवाने की कर रहे तैयारी!