सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: आईआईटी से पढ़ाई कर चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में 'पंचायत' के सचिव जी भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
IITIAN Celebs in Entertainment Industry from Jitendra Kumar Nitesh Tiwari Mansoor Khan Varun Grover
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में काम करने वाले सितारे फिल्मों में एंट्री के लिए अक्सर अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर इंडस्ट्री का हिस्सा बन जाते हैं। हालांकि, मनोरंजन की दुनिया में कुछ ऐसे सितारे भी है जो आईआईटी से पास आउट होकर इन दिनों अपनी कला से लोगों का दिल जीत रहे हैं। आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में...


AR Rahman: 'सूफीवाद में विश्वास करने के बाद आसान होने लगीं जिंदगी की मुश्किलें', एआर रहमान ने किया खुलासा

Trending Videos
IITIAN Celebs in Entertainment Industry from Jitendra Kumar Nitesh Tiwari Mansoor Khan Varun Grover
जीतू भैया ने सिविल इंजीनियरिंग की है - फोटो : Social Media
जितेंद्र कुमार

इस लिस्ट में जितेंद्र कुमार पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से ग्रेजुएशन किया है। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की फील्ड में कदम रखने का मन बना लिया। पंचायत और कोटा फैक्ट्री जैसे वेब सीरीज से वह देशभर में फेमस हो चुके हैं। जितेंद्र बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IITIAN Celebs in Entertainment Industry from Jitendra Kumar Nitesh Tiwari Mansoor Khan Varun Grover
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी

नितेश तिवारी की गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्म दंगल और छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। नितेश की हालिया रिलीज बवाल लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नितेश ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है।

IITIAN Celebs in Entertainment Industry from Jitendra Kumar Nitesh Tiwari Mansoor Khan Varun Grover
मंसूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर खान

मंसूर खान को 90 के दशक में कई शानदार फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। मंसूर अभिनेता आमिर खान के चचेरे भाई हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने भी आईआईटी में दाखिला दाखिला लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
IITIAN Celebs in Entertainment Industry from Jitendra Kumar Nitesh Tiwari Mansoor Khan Varun Grover
वरुण ग्रोवर - फोटो : amar ujala
वरुण ग्रोवर

वरुण ग्रोवर देश के जाने-माने गीतकार और पटकथा लेखक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार गाने लिखे हैं। वरुण भी आईआईटी के ही प्रोडक्ट हैं उन्होंने बीएचयू आईटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने कला के क्षेत्र में कदम रखने का मन बनाया। वह इन दिनों बॉलीवुड में शानदार काम कर रहे हैं।
Filmy Wrap: जावेद अख्तर को कोर्ट ने किया तलब और ड्रीम गर्ल 2 की पहली झलक आई सामने, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed