कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। मीडिया में खबर थी कि इलियाना ने जैसे अपनी शादी को लेगें से छिपाया ठीक वैसे ही वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को भी लोगों से छिपा रही हैं। हालांकि इसी बीच उनके पति ऐंड्रयू नीबोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें इलियाना ने sauce के बोतल से अपना चेहरा ढक रखा है और अपनी उंगली से गंदा इशारा कर रही हैं।
प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं इलियाना डिक्रूज, सोशल मीडिया पर उंगली से किया गंदा इशारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में इलियाना ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और अपना चेहरा छिपाकर प्रेग्नेंसी की खबर पर मिडिल फिंगर दिखाकर गुस्सा जाहिर कर रही हैं। आपको बता दें कि पिछले साल क्रिसमस के मौके पर इलियाना अपनी शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं और कुछ दिनों पहले वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सुर्खियों में छाई थीं।
A post shared by Andrew Kneebone Photography (@andrewkneebonephotography) on
साल 2017 क्रिसमस के मौके पर इलियाना ने एक फोटो शेयर की थी और ब्वॉयफ्रेंड ऐंड्रयू को उस तस्वीर में हबी लिखा था। इसके बाद ही खुलासा हुआ कि इलियाना ने गुपचुप शादी कर ली है। वहीं कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में इलियाना ने ऐंड्रयू के सवाल पर कहा था, 'जो भी है, सबके सामने है, मैं लोगों को उतना ही बताऊंगी, जितना मैं बताना चाहती हूं'।
इलियाना ने आगे कहा था- 'सोशल मीडिया की सबसे अच्छी बात यही है कि लोग आपके बारे में पता कर सकते हैं, जितना मुझे शेयर करना था, मैं कर चुकी। ऐंड्रयू के साथ मेरा रिश्ता व्यक्तिगत है। मैं इसके बारे में नहीं बताऊंगी'। गौरतलब है कि इलियाना की हाल ही में फिल्म 'रेड' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।