फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने रचा इतिहास, पहली बार एक बॉलीवुड फिल्ममेकर को मिली मैडम तुसाद में जगह

Thu, 19 Apr 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar To Have His  Wax Statute Madamme Tussauds In London
Karan Johar

सेलिब्रिटीज के मोम के पुतलों के लिए मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम अब नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। वैसे तो यहां शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स का वैक्स स्टैच्यू लगा है। मगर पहली बार यहां किसी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस का नहीं बल्कि एक फिल्म मेकर का पुतला नजर आएगा।

Karan Johar To Have His  Wax Statute Madamme Tussauds In London
Karan Johar
मैडम तुसाद म्यूजियम में अब करण जौहर का पुतला लगने जा रहा है। खुद उन्होंने इस बात की जानकारी दी है-

 

Will be waxed soon!!! Honoured to be the first fillmmaker from India at the prestigious #madametussauds #iifamadametussauds

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

Karan Johar To Have His  Wax Statute Madamme Tussauds In London
Karan Johar

मैडम तुसाद म्यूजियम की क्रियेटिव डायरेक्टर ने उनकी कद-काठी का नाप भी ले लिया है। इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। वैक्स स्टैच्यू के सिलसिले में करण जौहर और मैडम तुसाद के डायरेक्टर की मुलाकात 12 अप्रैल को हुई थी। उनके पुतले को बनने में छह महीने का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar To Have His  Wax Statute Madamme Tussauds In London
KARAN JOHAR
बतौर निर्माता और निर्देशक करण जौहर एक साथ आठ बड़ी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं- 
केसरी (अक्षय कुमार)
ब्रह्मास्त्र (रणबीर कपूर और आलिया भट्ट)
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय, तारा सुतारिया)
सिम्बा (रणवीर सिंह और सारा अली खान)
ड्राइव (सुशांत सिंह राजपूत, जैकलिन फर्नांडीज)
धड़क (ईशान खट्टर, जाहन्वी कपूर) 
राजी (आलिया भट्ट)
कलंक (रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त)
विज्ञापन
Karan Johar To Have His  Wax Statute Madamme Tussauds In London
Madamme Tussauds
करण जौहर ने दूरदर्शन के सीरियल 'इंद्रधनुष' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से उन्होंने फिल्म निर्देशन की शुरुआत की, जिसे अब 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूज की हैं। इसके अलावा वह टॉक शो होस्ट, रियलिटी शो जज और रेडियो जॉकी के तौर पर भी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। करण से पहले मैडम तुसाद में सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, रजनीकांत, वरुण धवन और बाहुबली फेम प्रभास जैसे पॉपुलर सेलेब्स के पुतले लग चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed