{"_id":"5aa79d884f1c1b4d0a8b49c2","slug":"ileana-d-cruz-speaks-about-casting-couch-on-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने खोला बॉलीवुड का काला सच, कास्टिंग काउच पर कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने खोला बॉलीवुड का काला सच, कास्टिंग काउच पर कही बड़ी बात
Wed, 14 Mar 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने कास्टिंग काउच पर बेखौफ अपनी बात रखी। बकौल इलियाना डी क्रूज, 'कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाने वालों का करियर खत्म हो जाएगा। हां, यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन मैं इस बात से सहमति रखती हूं कि जो भी कास्टिंग काउच के बारे में बोलता है, उसका करियर खत्म हो जाता है'।
2 of 4
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलियाना ने बताया कि कुछ साल पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक जूनियर आर्टिस्ट ने उनसे सलाह मांगी थी कि इन सभी चीजों के साथ कैसे डील किया जाता है। मैंने उससे कहा, ”मैं यह तय नहीं कर सकती, यह तुम्हारा फैसला है, कोई भी तुम्हें इसके लिए मजबूर नहीं कर सकता। बहुत से लोगों ने यह किया है और यह पूरी तरह से उसके ऊपर निर्भर करता है कि क्या वह करना चाहती है या नहीं। जहां तक शोषण और उत्पीड़न का संबंध है, मैं इसका कभी साथ नहीं देती।”
3 of 4
इलियाना ने आगे कहा, ”अगर टॉप एक्टर-एक्ट्रेस पर ऐसे संगीन आरोप लगते हैं तो ऐसे में टॉप एक्टर-एक्ट्रेस को ही आगे आकर विरोध करना होगा ताकि कोई फर्क पड़ सके। याद हो कि कुछ समय पहले हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स भी कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरआत करने वालीं इलियाना डीक्रूज ने बॉलीवुड में 'बर्फी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'मैं तेरा हीरो', 'रूस्तम' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी अगली फिल्म 'रेड' है, जिसमें वो अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।