{"_id":"5aa7d5124f1c1b68248b4efb","slug":"hrithik-roshan-loses-his-weight-for-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक ने फिल्म के लिए बना लिया ये कैसा हाल, 'सुपर 30' के लिए वेट ट्रेनिंग तक छोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक ने फिल्म के लिए बना लिया ये कैसा हाल, 'सुपर 30' के लिए वेट ट्रेनिंग तक छोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की गिनती इंडस्ट्री में सबसे शानदार बॉडी के मालिक और बेहतरीन लुक्स के लिए की जाती हैं। मगर बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' अपनी फिल्मों में शत प्रतिशत देने के लिए भी मशहूर हैं। कैरेक्टर में घुसने के लिए ऋतिक अपनी इस इमेज के साथ छेड़छाड़ करने में भी गुरेज नहीं करते। इसका ताजा उदाहरण उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' है। अगली स्लाइड में जानिए इस फिल्म के लिए ऋतिक ने अपना हाल कैसा बना लिया।
'सुपर 30' में गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी को पर्दे पर निभाने जा रहे ऋतिक रोशन ने न सिर्फ एक्सरसाइज करना छोड़ दिया। बल्कि वेट ट्रेनिंग प्रोग्राम को भी बाय-बाय कह दिया है। फिल्म में अपने लुक्स के लिए आनंद काफी मेहनत कर रहे हैं। लुक्स से लेकर लैंग्वेज तक पर बारीकी से काम कर रहे हैं। इसकी झलक बीते दिनों ‘सुपर 30’ के सेट से लीक हुई तस्वीरों में भी देखने को मिली थी।
बढ़ी दाढ़ी-मूंछ और बालों के साथ ऋतिक ठेठ अंदाज में नजर आ रहे हैं। ताकि बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका में एकदम फिट बैठ सकें। ऋतिक ने हाल ही में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग को वाराणसी में पूरा किया है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर पीआर कंपनियों के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पीआर कंपनियां मेरे नाम का इस्तेमाल कर अपने क्लाइंट को प्रमोट कर रही हैं। मगर मैं उन्हें बता दूं कि ये काम नहीं करने वाला। इसलिए मैं एक टिप ऑफर कर रहा हूं..वह अपने क्लाइंट के टैलेंट पर भरोसा रखें और ट्रिक्स का इस्तेमाल बंद कर दें। ‘सुपर 30′ की फीमेल लीड को 8 महीने पहले ही फाइनल कर लिया गया था।’
The frivolous use of my name by PR companies 2 promote their new clients doesnt bother me a bit. But I really want them to know it doesnt work. So may I offer a tip: trust ur clients talent, stop d tricks. All this while the female lead of super30 was finalized 8 months ago.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 13, 2018
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म पटना में ‘सुपर 30’ का संचालन करने वाले गणितज्ञ आनंद कुमार की लाइफ पर बेस्ड है। जो आईआईटी के लिए गरीब बच्चों को तैयार करते हैं। फिल्म को विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक कमाल के नजर आ रहे थे।
And the journey begins.. #Super30 pic.twitter.com/3nJdipVUqr
— Hrithik Roshan (@iHrithik) February 6, 2018