{"_id":"5aa7c41f4f1c1ba4238b4f6a","slug":"box-office-collection-sonu-ke-titu-ki-sweety-will-be-in-100-crore-club-shortly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने तोड़े साल 2018 में अबतक के सारे रिकॉर्ड, सिर्फ यह फिल्म है आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने तोड़े साल 2018 में अबतक के सारे रिकॉर्ड, सिर्फ यह फिल्म है आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सोनू के टीटू की स्वीटी' उन कम बजट की चुनिंदा फिल्मों में शामिल होने वाली है जो बिना किसी स्टार्स के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के बेहद करीब है। 23 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। शायद यही वजह है कि 'परी' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही हैं।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने तीसरे हफ्ते के सोमवार को 1.82 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 88.58 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.27 करोड़, शनिवार को 4.12 करोड़, रविवार को 4.66 करोड़ और सोमवार को 1.82 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
#SonuKeTituKiSweety is ROCK-STEADY... [Week 3] Fri 2.27 cr, Sat 4.12 cr, Sun 4.66 cr, Mon 1.82 cr. Total: ₹ 88.58 cr. India biz... #SKTKS
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2018
कमाई के मामले में फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन' को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, 'पद्मावत' के बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनकर उभरी है। बीते दिनों फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी।
At the well-deserved success bash of #SonuKeTituKiSweety... Congrats to the #SKTKS team for the humongous success! pic.twitter.com/jYpXRzOArm
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का डायरेक्शन 'प्यार का पंचनामा' वाले लव रंजन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा नुसरत भरूचा, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं। फिल्म में लव रंजन का वही पुराना वाला फंडा नजर आएगा, जहां लेकिन दर्शकों को कॉमेडी का टच अच्छा लगेगा।