{"_id":"5bdafae5bdec22699f126a64","slug":"ileana-dcruz-31st-birthday-and-her-10-beautiful-pictures-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: इलियाना की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, एक-एक फोटो पर ठहर जाएगा दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: इलियाना की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, एक-एक फोटो पर ठहर जाएगा दिल
Thu, 01 Nov 2018 07:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
ileana
- फोटो : Internet/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस इलियाना आज (1 नवंबर) अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2012 में फिल्म बर्फी से लेकर इस साल आई रेड तक इलियाना डिक्रूज भले ही बॉलीवुड में बड़ा मुकाम नहीं बना सकी हों लेकिन साउथ में उनकी पूछ बढ़ी है। यहां इलियाना को लाख में फीस मिलती है परंतु सूत्रों की मानें तो साउथ की इंडस्ट्री में उनकी फीस दो करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
2 of 11
bollywood
- फोटो : Internet/Instagram
खबर है कि तेलुगु फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के लिए अभिनेत्री को दो करोड़ रुपये की मोटी फीस दी जानी है। बर्फी से पहले इलियाना तेलुगु फिल्में करती थीं परंतु इस बॉलीवुड फिल्म के बाद वह यही की होकर रह गईं। फटा पोस्टर निकला हीरो (2013), मै तेरा हीरो (2014), हैप्पी एंडिंग (2014), रुस्तम (2016), मुबारकां (2017) और बादशाहो (2017) में भी वह दिखीं। यहां काम मिलने के बावजूद इलियाना को वह पहचान और कामयाबी नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
3 of 11
bollywood
- फोटो : Internet/Instagram
अमर अकबर एंथोनी के साथ वह एक बार फिर तेलुगु में लौट रही हैं। वह छह साल बाद तेलुगु में वापसी कर रही हैं। मगर बॉलीवुड फिल्मों के बाद उनकी फीस वहां बढ़ गई है। तेलुगु इंडस्ट्री में हीरोइन के लिए यह बहुत बड़ी रकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
bollywood
- फोटो : Internet/Instagram
हालांकि साउथ में नयनतारा और अनुष्का शेट्टी इससे अधिक फीस ले रही हैं मगर इलियाना को कमबैक के लिए इस रकम पर लोग हैरान हैं। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली इलियाना ने 2006 में तेलुगु इंडस्ट्री से ही फिल्मों में कदम रखा था।
विज्ञापन
5 of 11
bollywood
- फोटो : Internet/Instagram
खबर है कि अनीस बज्मी की नई फिल्म में जॉन इब्राहिम के साथ इलियाना डिक्रूज को साइन किया गया है। पहले हीरोइन का रोल सोनाक्षी सिन्हा को देने की बात हुई थी। एक सूत्र की मानें तो फिल्म में दो मेल लीड होंगे तो वहीं फिल्म में इलियाना अकेली फीमेल एक्ट्रेस होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।