फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शो में सेक्स लाइफ पर पूछा गया सवाल तो अभिनेत्री बोलीं- 'इसमें दो आत्माएं शामिल होती हैं...'

Mon, 21 Oct 2019 11:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Ileana DCruz said physical relation should enjoy in Shibani Dandekar show The Love Laugh Live Show
ileana dcruz - फोटो : file photo

'मैं तेरा हीरो', 'रुस्तम', 'मुबारकां', 'बादशाहो' और 'रेड' जैसी फिल्मों अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने सेक्स लाइफ को लेकर बड़ी बात बोली है। इलियाना अपनी फिल्मों के अलावा बयान देने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने सेक्स लाइफ को लेकर ऐसी बात बोल दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Ileana DCruz said physical relation should enjoy in Shibani Dandekar show The Love Laugh Live Show
ileana dcruz - फोटो : file photo

इलियाना डिक्रूज हाल ही में गायिका शिबानी दांडेकर के शो 'The Love Laugh Live Show' में पहुंचीं। यहां इलियाना डिक्रूज ने फिल्मों के अलावा निजी जिदंगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए। शो में शिबानी दांडेकर ने इलियाना डिक्रूज को उनका एक बयान याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सेक्स का प्यार से कोई मतलब नहीं होता।' इस बात को याद दिलाते हुए शिबानी दांडेकर ने इलियाना से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर बात की।

Ileana DCruz said physical relation should enjoy in Shibani Dandekar show The Love Laugh Live Show
Ileana D'Cruz - फोटो : file photo

इलियाना डिक्रूज ने शिबानी दांडेकर की इस बात का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'शायद मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया। हो सकता है कि मैं किसी और बयान को कोट कर रही हूं जो मुझे पसंद आया हो और उसमें कहा गया हो कि मैं सेक्स को इंजॉय करती हूं और इसे वर्कआउट की तरह लेती हूं। मुझे यह ठीक नहीं लगता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana DCruz said physical relation should enjoy in Shibani Dandekar show The Love Laugh Live Show
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

अपनी बात को विस्तार में बताते हुए इलियाना डिक्रूज ने कहा- 'मेरा मतलब है, मेरे ख्याल से आपको सेक्स को इंजॉय करना चाहिए लेकिन इसके लिए कुछ भावनाएं भी होनी चाहिए। जब आप प्यार में होते हैं तो सेक्स करना अच्छा लगता है क्योंकि इसमें दो आत्माएं शामिल होती हैं।' इसके अलावा इलियाना डिक्रूज ने अपने ब्रेकअप को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। गौरतलब है कि इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों में से कोई भी सुलह के लिए राजी नहीं हुआ और ब्रेकअप कर लिया।

विज्ञापन
Ileana DCruz said physical relation should enjoy in Shibani Dandekar show The Love Laugh Live Show
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू - फोटो : file photo

बात करें इलियाना डिक्रूज की आने वाली फिल्मों की तो वह जल्द फिल्म पागलपंती में दिखाई देने वाली हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर ,सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा,अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में होगे। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म पागलपंती का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।  ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

पढ़ें: इलियाना डिक्रूज ने किया बीमारी का खुलासा, बोलीं- इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता...
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed