फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप की खबरों के बीच इलियाना ने शेयर की ऐसी तस्वीर, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए वरुण धवन

Sat, 07 Sep 2019 12:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Sep 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
ileana dcruz share picture then varun dhawan comments
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

'बर्फी' से मशहूर हुईं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज पिछले दिनों ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं। जिसके बाद इलियाना ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इलियाना की इस तस्वीर पर अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट किया है।

ileana dcruz share picture then varun dhawan comments
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर की गई तस्वीर में इलियाना व्हाइट स्विम सूट पहने हुई हैं और वो एक क्रूज के डेक पर लेटी हुई हैं। बोल्ड तस्वीर में इलियाना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'सूरज के बाहर निकलने का इंतजार है।'

ileana dcruz share picture then varun dhawan comments
varun dhawan - फोटो : social media

इलियाना की इस तस्वीर में वरुण धवन ने कमेंट के रूप में बिजली कड़कने का इमोजी बनाया। वहीं फैंस भी इलियाना के इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों खबरें आई कि इलियाना ने ब्रेकअप कर लिया है। वो पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एंड्रयू के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं लेकिन अब इलियाना के अकाउंट पर एंड्रयू की एक भी तस्वीर नहीं है। उन्होंने सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ileana dcruz share picture then varun dhawan comments
ileana dcruz - फोटो : social media

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह करने के लिए तैयार नहीं है। इलियाना ने कभी अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एंड्रयू को 'Hubby' लिखा था। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गॉसिप हो। 

विज्ञापन
ileana dcruz share picture then varun dhawan comments
ileana - फोटो : Internet/Instagram

कुछ दिनों पहले इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर 'कुछ भी पूछो (Ask Me Anything)' सेशन रखा था। इस दौरान उनके फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। एक यूजर ने इलियाना से पूछा- 'आपने वर्जिनिटी कब खोई थी?' इस सवाल पर अभिनेत्री ने करारा जवाब देते हुए लिखा- 'तुम्हारी मां क्या कहेंगी?' फिल्मों की बात करें तो इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ 'रेड' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में भी दिखाई दी थीं। उनकी अगली फिल्म 'पागलपंती' है।

पढ़ें: वर्जिनिटी को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने पूछा इलियाना से सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये मुंह तोड़ जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed