फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्पा ने कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ को गलत बताया, अभिनेत्री की भी 'नशा माफिया' वाले बयान को लेकर की खिंचाई

Thu, 10 Sep 2020 02:00 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
IMPPA Criticize Bmc For demolition of Kangana Ranaut Mumbai Office
कंगना रनौत - फोटो : PTI

हिंदी और दूसरी भाषाओं की फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने निर्माता और अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को गलत बताया है। इम्पा अध्यक्ष ने कहा है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कार्रवाई अनुचित है और बीएमसी को इतना बड़ा कदम उठाने से पहले कम से कम कंगना को निजी रूप से एक नोटिस देना चाहिए था।

IMPPA Criticize Bmc For demolition of Kangana Ranaut Mumbai Office
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

टीपी अग्रवाल ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा है कि इस तरह की कार्रवाई न तो कंगना के लिए अच्छी है और न ही महाराष्ट्र सरकार के लिए। सरकार या बीएमसी की तरफ से की गई यह कार्यवाही एकदम गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। अगर बीएमसी को कोई ऐसा कदम उठाना था तो उससे पहले कंगना को सूचित किया जाता। जब उनका जवाब मिल जाता, उसके बाद ही यह कदम उठाया जा सकता था। अगर कंगना के ऑफिस का निर्माण गलत हुआ है तो भी बीएमसी को एक प्रक्रिया के तहत काम करना चाहिए था जो कि नहीं हुआ है।

IMPPA Criticize Bmc For demolition of Kangana Ranaut Mumbai Office
कंगना रनौत - फोटो : PTI

इम्पा ने सावधानी बरतते हुए कंगना की हर बात को समर्थन नहीं दिया है। संगठन का कहना है कि कंगना की कही कुछ बातें भी सही नहीं हैं। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही हैं जो शायद उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे कलाकारों पर नशे का लती होने का इल्जाम लगाया। यह बिल्कुल सही नहीं है। इससे फिल्म इंडस्ट्री को मिलने वाले फंड पर रोक लगाई जा सकती है। यहां सिर्फ पांच से सात फीसदी लोग ही ऐसे होंगे जो नशेबाजी करते हैं। सब जानते हैं कि वंशवाद हर जगह होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दूसरे लोगों को काम करने का मौका नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
IMPPA Criticize Bmc For demolition of Kangana Ranaut Mumbai Office
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/team_kanganaranaut

बुधवार को कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर में बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। बीएमसी की कार्यवाही पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है और की गई कार्रवाई पर बीएमसी से जवाब भी मांगा है। 

विज्ञापन
IMPPA Criticize Bmc For demolition of Kangana Ranaut Mumbai Office
अनुपम खेर - फोटो : Twitter- @AnupamPKher

इम्पा से पहले फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ही कलाकार जैसे प्रसून जोशी और अनुपम खेर भी कंगना के समर्थन में आए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस पूरे मामले को सियासी होने से बचाने की कोशिशें भी हो रही हैं लेकिन धीरे धीरे ये मामला फिल्म इंडस्ट्री के भीतरी-बाहरी से आगे निकलकर महाराष्ट्र में भीतरी-बाहरी की दशकों से चल रही लड़ाई में तब्दील होता नजर आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed