फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने फिर से साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना, शिवसेना को बताया सोनिया सेना

Thu, 10 Sep 2020 01:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Sep 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut angry on Uddhav Thackeray called Shiv Sena is now Sonia Sena after demolish her office by mbc
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बुधवार को बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ऑफिस में 'तोड़फोड़' की। बीएमसी का आरोप था कि अभिनेत्री ने अपने ऑफिस में वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाया था। इसके बाद बीएमसी की एक टीम ने बुधवार को उनके ऑफिस पहुंचकर अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की। बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद कंगना रनौत ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार पर गुस्सा जाहिर किया है। 

Kangana Ranaut angry on Uddhav Thackeray called Shiv Sena is now Sonia Sena after demolish her office by mbc
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रनौत बीएमसी की कार्रवाई के बाद लगातार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रही हैं। अब कंगना रनौत ने अपने ताजा बयान में उद्धव ठाकरे की पार्टी की तुलना कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से की है। उन्होंने बैक टू बैट कई ट्वीट करके शिवसेना और उद्धव ठाकरे की आलोचना की है।

Kangana Ranaut angry on Uddhav Thackeray called Shiv Sena is now Sonia Sena after demolish her office by mbc
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रनौत ने अपना ट्वीट में लिखा है, 'जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वह सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।' कंगना रनौत ने एक और ट्वीट पर उद्धव ठाकरे और वंशवाद पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut angry on Uddhav Thackeray called Shiv Sena is now Sonia Sena after demolish her office by mbc
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ, फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाजें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे, तुम कुछ नहीं हों सिर्फ वंशवाद का एक नमूना हो।' सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut angry on Uddhav Thackeray called Shiv Sena is now Sonia Sena after demolish her office by mbc
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

वहीं कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है। सरकार में सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर अपना विरोध जताया है। इस बीच प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सलाहकार अजॉय मेहता को तलब किया है।




पढ़ें: 'शिकारा' के राइटर ने खोला कंगना के खिलाफ नया मोर्चा, कहा, सियासत में हमारा नाम न घसीटें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed