फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान खान को हिंदी सिनेमा में पूरे हुए 12 साल, तस्वीरों में देखिए 'जाने तू या जाने ना' एक्टर का बदलता हुआ LOOK

Sat, 04 Jul 2020 12:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jul 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan completes 12 years in Bollywood Here Are Lesser Known Facts About Jaane Tu Ya Jaane Na actor
इमरान खान - फोटो : ट्विटर

13 जनवरी 1983 को फिल्मी घराने में पैदा हुए इमरान खान, आमिर खान की बहन नुजहत खान और अनिल पाल के बेटे हैं। इमरान के पिता अनिल पाल ने 1981 में आई फिल्म 'जमाने को दिखाना है' में काम किया, वहीं  नुजहत खान ने 1989 में आई फिल्म राख में अभिनय किया। इमरान ने आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

Imran Khan completes 12 years in Bollywood Here Are Lesser Known Facts About Jaane Tu Ya Jaane Na actor
Imran Khan - फोटो : twitter

इमरान खान ने जाने तू या जाने ना से बतौर लीड एक्टर अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आज इमरान को हिंदी सिनेमा में 12 साल पूरे हो गए हैं। इमरान की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' आज ही के दिन 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान ने कॉलेज स्टूडेंट जय सिंह राठौर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के चलते उन्हे बेस्ट डेब्यू एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

Imran Khan completes 12 years in Bollywood Here Are Lesser Known Facts About Jaane Tu Ya Jaane Na actor
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

2008 में ही इमरान किडनैप फिल्म में नजर आए। इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। इमरान खान फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े हुए हैं लेकिन वह वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो किसी स्टार किड को मिलता है। इमरान को बॉलीवुड में 12 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Imran Khan completes 12 years in Bollywood Here Are Lesser Known Facts About Jaane Tu Ya Jaane Na actor
गोरी तेरे प्यार में - फोटो : twitter

इमरान ने 'जाने तू या जाने ना', 'किडनैप', 'लक', 'आई हेट लव स्टोरी', 'ब्रेक के बाद', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'एक मैं और एक तू' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया और बाकी फिल्में मुंह के बल गिरीं। 

विज्ञापन
Imran Khan completes 12 years in Bollywood Here Are Lesser Known Facts About Jaane Tu Ya Jaane Na actor
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

इमरान खान ने साल 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं। दोनों को लेकर अलग- अलग खबरें आ रहीं हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी ये कपल अलग हो रहा है। वहीं ऐसी खबरें थीं कि इमरान खान वाइफ अवंतिका मलिक से तलाक लेने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed