90 दशक के अंत में बॉलीवुड अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ अगले दशक में प्रवेश करने के लिए तैयार था। इन 10 सालो में एक से एक बेहतरीन फिल्मों ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। लेकिन ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि इन सालों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में शाहरुख खान की थीं। साल 1999 में एक तरफ जहां बादशाह और बीवी नंबर वन जैसी कॉमेडी फिल्में रिलीज हुईं तो वहीं दूसरी तरफ जानवर, वास्तव, अर्जुन पंडित जैसी एक्शन फिल्मों का भी बोलबाला रहा। लेकिन हम साथ साथ हैं, ताल और मन जैसी फिल्मों ने इनके बीच में बाजी भी मार ली।
फिल्मों का संगम बना साल 1999, 'हम साथ साथ हैं' ने जीता 'मन' तो 'बादशाह' ने छेड़ी 'ताल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवर
अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की एक्शन फिल्म जानवर का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। फिल्म में शक्ति कपूर अनाथ अक्षय कुमार को बचपन में पाल लेते हैं। यही बच्चा आगे चलकर बड़ा क्रिमनल बन जाता है। जब वो खुद को बदलने की कोशिश करता है तो उसके सामने कई परिशानियां खड़ी हो जाती हैं।
हम साथ साथ हैं
मल्टीस्टार पारिवारिक फिल्म हम साथ साथ हैं साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। सलमान खान, मोहनीश बहल, सैफ अली खान, तब्बू, करिश्मा कपूर, सोनाली बेद्रें, आलोक नाथ जैसे स्टार्स ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था।
वास्तव: द रियलिटी
वास्तव फिल्म में संजय दत्त ने एक आम आदमी से अंडरवर्ल्ड डॉन बनने तक का किरदार निभाया है। इस फिल्म को गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित बताया जाता है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों, दोनों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। यह फिल्म भारत के साथ ही विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी।
बादशाह
रोमांस के बादशाह शाहरुख खान इस बार एक अलग तरह के किरदार में पर्दे पर नजर आए। एक ऐसा जासूस जो छोटे- मोटे केस सुलझाता है और उसे ट्विंकल खन्ना से प्यार हो जाता है। फिल्म में जब विलेन की भूमिका में अमरीश पुरी मुख्यमंत्री राखी गुलजार को मारने की कोशिश करते हैं तो बादशाह उन्हें बचाने आता है। कॉमेडी और रोमांस से भरी इस फिल्म को ज्यादातर बच्चों और युवाओं ने पसंद किया।