सब्सक्राइब करें

गलवान घाटी में जवानों की शहादत पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jul 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn announce a film based on Martyrdom of 20 Indian Soldiers in Ladakh Galwan Valley
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन भी कम देशभक्त नहीं हैं। उन्होंने सभी फिल्म निर्माताओं के बीच तेजी दिखाते हुए भारत और चीन सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प को आधार बनाकर एक फिल्म का निर्माण करने का मन बनाया है। 

Trending Videos
Ajay Devgn announce a film based on Martyrdom of 20 Indian Soldiers in Ladakh Galwan Valley
अजय देवगन - फोटो : Social Media

अजय देवगन के आधिकारिक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया है और ना ही फिल्म के कलाकारों के बारे में कोई खुलासा हुआ है। अभी तक तो यह कहना भी मुश्किल है कि इस फिल्म में खुद अजय देवगन भी अभिनय करेंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn announce a film based on Martyrdom of 20 Indian Soldiers in Ladakh Galwan Valley
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल तो फिल्म के कलाकारों और कर्मचारियों को लेकर ही चर्चा जारी है। लेकिन, इतना तो जरूर है कि इस फिल्म को अजय देवगन अपने होम प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स के अंतर्गत  बनाएंगे। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की कहानी को बयां करेगी। 

Ajay Devgn announce a film based on Martyrdom of 20 Indian Soldiers in Ladakh Galwan Valley
अजय देवगन

गौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल गया। हाल ही में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 59 चीनी एप्लीकेशंस को भारत में बैन कर दिया है।

विज्ञापन
Ajay Devgn announce a film based on Martyrdom of 20 Indian Soldiers in Ladakh Galwan Valley
तानाजी- द अनसंग वॉरियर - फोटो : social media

ज्ञात है कि अजय देवगन बड़े पर्दे पर पिछली बार अपनी फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में नजर आए थे। अब वह ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर की मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed