यह शनिवार का दिन तो लगता है जैसे हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अजय देवगन के नाम ही लिखा है। वह अपने प्रशंसकों को लगातार कुछ आकर्षक खबरें देकर उनके सुस्त पड़े शरीर में उत्साह पैदा कर रहे हैं। खबर है कि अजय देवगन की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस खबर के साथ आज अजय के प्रशंसकों को दोहरी खुशियां मनाने का मौका मिल गया है।
अगले साल तक के लिए खिसकी अजय देवगन की ये फिल्म, इस महान खिलाड़ी की है बायोपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह की शुरुआत होते ही अजय के आधिकारिक प्रवक्ता ने खबर दी कि अजय गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को आधार बनाकर एक फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म में खुद अजय अभिनय करेंगे या नहीं इस बात पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
इस खबर के तुरंत बाद ही पता चला है कि उनकी अगली फिल्म 'मैदान' अगले साल स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक के बाद अजय देवगन के फैंस को दो खबरें मिलने से उनमे उत्साह जाग गया, जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला।
दरअसल भारत में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद यह फिल्म अपनी शूटिंग पूरी होने का इंतजार कर रही थी। अनलॉक-1 की शुरुआत होने के साथ ही खबर आई कि यह फिल्म पूरी ना होने की वजह से इस साल दिसंबर के महीने में रिलीज हो सकती है। इसके लिए 11 तारीख भी मुकर्रर की गई थी। लेकिन अब अजय ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ज्ञात है इस फिल्म में अजय के साथ प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रनिल घोष अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बता दें कि इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला मिलकर कर रहे हैं और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई है अमित रविंदरनाथ शर्मा को। यह फिल्म वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अब्दुल रहीम का किरदार खुद अजय देवगन निभा रहे हैं।
'नाटी पिंकी' निभाएंगी दोहरा किरदार और इस शो को मिला नया टाइम स्लॉट, जानिए टीवी की फटाफट खबरें