सब्सक्राइब करें

इमरान खान का बेतुका बयान: पाकिस्तान में यौन अपराध के लिए बॉलीवुड को बताया जिम्मेदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan said Bollywood Hollywood are responsible for rise in sex crimes paedophilia In Pakistan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर से अपने बेतुके बयानों की वजह से चर्चा में है। इमरान खान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। बातों बातों में उन्होंने बढ़ते सेक्स क्राइम को लेकर ऐसी बात कह दी जिससे उनका बयान चर्चा में आ गया। इस बयान में उन्होंने मोबाइल फोन पर आने वाले कंटेंट का ठीकरा बॉलीवुड और हॉलीवुड पर फोड़ा है। 

Imran Khan said Bollywood Hollywood are responsible for rise in sex crimes paedophilia In Pakistan
PM Imran Khan - फोटो : facebook

मीडिया को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा- 'पाकिस्तान में बहुत बड़ी चुनौती आ रही है और वो फोन की वजह से है। मोबाइल फोन में बच्चों को वो कॉन्टेंट मिल रहा है जो अब तक कभी नहीं मिला। स्कूलों के अंदर बच्चों को ड्रग्स मिल रहा है। मुझे पहले इस बात का एहसास नहीं था लेकिन जब से सत्ता हाथ में आई इसका पता चला। दूसरा सेक्स क्राइम है जो कि बाल यौन शोषण के रूप में पाकिस्तान में फैल रहा है। यह बहुत दुखद है।' 

Imran Khan said Bollywood Hollywood are responsible for rise in sex crimes paedophilia In Pakistan
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

इमरान खान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के कंटेंट पर कमेंट करते हुए कहा- 'इसके अलावा एक और चीज है। हम जो कॉन्टेंट ले रहे हैं वो पहले हॉलीवुड और फिर बॉलीवुड से होता हुआ पाकिस्तान आता है। यहां के लोगों को यह एहसास नहीं है कि हम पश्चिमी सभ्यता की सबसे हानिकारक चीज का सेवन कर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों के घर टूट रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Imran Khan said Bollywood Hollywood are responsible for rise in sex crimes paedophilia In Pakistan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ट्विटर

ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस तरह का नापाक बयान दिया हो। इससे पहले भी वो इस तरह के बयान दे चुके हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से टकराव है। इसी वजह से पाकिस्तान ने कई भारतीय फिल्मों को रिलीज करने पर बैन लगा दिया। पाकिस्तान में अब तक कई फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं। ये फिल्में हैं 'मुल्क', 'राजी', 'नाम शबाना, फैंटम और बेबी शामिल हैं। इसके अलावा कई और फिल्में हैं जिनकी रिलीज पर पाकिस्तान में रोक है। 

 

विज्ञापन
Imran Khan said Bollywood Hollywood are responsible for rise in sex crimes paedophilia In Pakistan
इमरान खान - फोटो : UN Hindi

वहीं भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के गायकों और सितारों को बॉलीवुड फिल्मों में काम करने पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान से जुड़े कलाकारों को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा। वैसे बता दें कि बैन से पहले कई पाकिस्तान कलाकार बॉलीवुड के लिए काम कर चुके हैं। सितारों की इस लिस्ट में माहिरा खान, अली जफर, फवाद खान और गायक आतिफ असलम का नाम शामिल है। 


अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाकर ट्रोल हुईं सोनी राजदान, यूजर्स ने याद दिलाई बेटे की आतंकवादी से दोस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed