सब्सक्राइब करें

35 साल में कितनी बदल गईं 90 के दशक की ये अभिनेत्री, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Then and Now 90s actress Farah Naaz transformation in looks far from limelight
Farah Naaz - फोटो : twitter
शबाना आजमी की सड़क हादसे की खबर ने सिनेमाजगत में हलचल मचा दी थी। इस खबर के बाद सितारे उन्हें अस्पताल देखने लगातार पहुंच रहे हैं। इन सितारों में सबसे ज्यादा नजरें जिस अभिनेत्री पर लोगों की टिकीं वो गुजरे जमाने की अदाकारा फराह नाज हैं। फराह अस्पताल से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुई थीं। सामने आई तस्वीरों में फराह को एक नजर में देख कोई भी धोखा खा जाएगा। Then and Now कॉलम में आज हम आपको फराह नाज की बदलते हुए लुक की तस्वीरें दिखाते हैं।
Then and Now 90s actress Farah Naaz transformation in looks far from limelight
Farah Naaz and Fateh Randhawa - फोटो : twitter

शबाना आजमी सड़क हादसे का शिकार 18 जनवरी को हुई थीं। यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। शबाना की कार एक ट्रक से टकरा गई थी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे के बाद उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी अस्पताल में फराह बेटे के साथ स्पॉट हुई थीं। फराह के बेटे का नाम फतेह रंधावा और पति का नाम सुमीत सहगल है। 

Then and Now 90s actress Farah Naaz transformation in looks far from limelight
Farah Naaz - फोटो : file photo

फराह तब्बू की बड़ी बहन हैं और सिनेमाजगत से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। ऐसे में फराह की ये तस्वीरें ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। फराह ने भी सिनेमाजगत बीस साल तक काम किया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now 90s actress Farah Naaz transformation in looks far from limelight
Farah and Vindu Dara Singh - फोटो : twitter

फराह ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में 'फासले' फिल्म से की थी। इस फिल्म में फराह के अपोजिट महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर थे। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी। इसके बाद फराह को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले। इन फिल्मों में 'नसीब अपना अपना', 'मरते दम तक', 'ईमादार', 'घर घर की कहानी', 'हमारी खानदान', 'बाप नंबरी दस नंबरी', 'मुकाबला'' शामिल हैं। करियर में सफल होने के बाद फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Then and Now 90s actress Farah Naaz transformation in looks far from limelight
Farah with husband Sumeet - फोटो : twitter

दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकी। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2003 में फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली थी। फिलहाल बॉलीवुड से दूर फराह खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। फराह की आखिरी रिलीज फिल्म 'शिखर' थी जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। 

ग्लैमर में जान्हवी-सारा को टक्कर देती हैं अनुराग कश्यप की बेटी, सात तस्वीरों में देखें बोल्ड अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed