फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका ने शेयर किया पोस्ट, क्या शादीशुदा जिंदगी को लेकर बताई सच्चाई?

Sat, 07 Sep 2019 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Sep 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
imran khan wife avantika malik post on social media is she face troubled marriage
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन निजी जिंदगी को लेकर वो चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच कुछ महीनों से अनबन चल रही है। अवंतिका पति से अलग रह रही हैं और अब उनका पोस्ट देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में मतभेदों की ओर इशारा किया है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

imran khan wife avantika malik post on social media is she face troubled marriage
Imran Khan with avantika - फोटो : twitter

अवंतिका ने सोशल मीडिया पर मॉर्गन हार्पर निकोल्स (Morgan Harper Nichols) का एक कोट शेयर किया जिसमें लिखा कि 'कभी-कभी आपको चले जाना होता है। आपको इन चीजों को देखना चाहिए जिन पर भी अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आप रुक सकते थे, उन्हें वापस जीत सकते थे। इसके बावजूद आपको मजबूती के साथ फैसला लेना चाहिए, वहां से ऐसी जगह चले जाने का, जहां पर आपका स्वागत किया जाए।' 

imran khan wife avantika malik post on social media is she face troubled marriage
avantika malik post - फोटो : social media

अवंतिका के पोस्ट में आगे लिखा है- 'यह फैसला लेना आसान नहीं होता है। अगर लोग आपके बारे में अपनी राय बदल दें। उन्हें लगे कि आप सच्चे नहीं हैं, फिर भी आपको वहां से चले जाने की जरूरत है। इस भरोसे के साथ कि आगे बहुत कुछ बाकी है।' अवंतिका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'आज मुझे यह देखने की जरूरत थी।' अवंतिका के इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों तलाक ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
imran khan wife avantika malik post on social media is she face troubled marriage
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

इससे पहले वेबसाइट डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में अवंतिका और इमरान को लेकर खुलासा किया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए हैं। बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया है। इस वक्त वो अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

विज्ञापन
imran khan wife avantika malik post on social media is she face troubled marriage
imran khan, avantika malik, vandana malik - फोटो : social media

अवंतिका के घर छोड़कर जाने की खबरों के बाद उनकी मां वंदना मलिक का बयान आया था। अवंतिका की मां ने कहा कि हां, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और कुछ मतभेद हैं लेकिन सुलझाने की कोशिश में हैं। इमरान से अलग रहने के बाद अवंतिका ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

पढ़ें: बेटी को लेकर इमरान खान की सास का छलका दर्द, एक महीने से पति से अलग रह रहीं अवंतिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed