{"_id":"5d735b1e8ebc3e013b2843b3","slug":"john-abraham-film-pagalpanti-now-clash-with-ayushmann-khurrana-film-bala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही आयुष्मान की फिल्म 'बाला' पर मंडराने लगे खतरे के बादल, वजह जॉन अब्राहम की 'पागलपंती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही आयुष्मान की फिल्म 'बाला' पर मंडराने लगे खतरे के बादल, वजह जॉन अब्राहम की 'पागलपंती'
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना, जॉन अब्राहम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के सुपरहिट अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'बाला' पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ये खतरे के बादल जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती के हैं। खबर यह है कि फिल्म 'बाला' और फिल्म 'पागलपंती' दोनों एक ही दिन यानी 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।
2 of 5
जॉन अब्राहम
दरअसल जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती पहले 8 नवंबर के दिन रिलीज होनी थी। वहीं निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन हाउस एम्मे एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म मरजावां जिसे मिलाप जावेरी निर्देशित कर रहे हैं 22 नवंबर को रिलीज हो रही थी। चूंकि जॉन की हालिया फिल्म बाटला हाउस का निर्देशन निखिल आडवाणी ने ही किया है और दोनों इससे पहले भी कई फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं, इसी कारण जॉन और निखिल के रिश्ते काफी अच्छे हैं।
3 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala mumbai
अपने इन्ही रिश्तों को बरकरार रखने के लिए जॉन ने अपनी फिल्म पागलपंती की रिलीज डेट फिल्म मरजावां को दे दी और उनकी रिलीज डेट यानी 22 नवंबर को फिल्म पागलपंती की रिलीज डेट रख दी। इसी कारण अब आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला और जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती दोनों एक ही दिन रिलीज होंगी। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आयुष्मान खुराना को अभी सात साल ही हुए हैं, उनकी फिल्मी शुरुआत जॉन अब्राहम निर्माणित फिल्म विकी डोनर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
John Abraham
- फोटो : Social Media
देखा जाए तो जॉन अब्राहम ने ही आयुष्मान खुराना को फिल्मी जगत में लॉन्च किया है। ऐसा पहली बार होगा जब इन्हीं दोनों अभिनेताओं की दो बड़ी फिल्में बॉक्स पर एक साथ रिलीज होंगी। इन्हीं दो फिल्मों के क्लैश को लेकर जॉन कहते हैं " फिल्म 'मरजावां' को सोलो रिलीज से काफी फायदा होगा और मेरी बात से फिल्म के निर्माता भूषण भी सहमत हैं।''
विज्ञापन
5 of 5
john abraham
- फोटो : social media
जॉन कहते हैं निर्देशक मिलाप जवेरी जमीन से जुड़े इंसान हैं और एक बेहतरीन लेखक भी हैं, जबकि निखिल भी एक अच्छे इंसान है। इसी लिए हमारी दोस्ती काफी मायने रखती है। जॉन का मानना है की उनकी फिल्म पागलपंती एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट इतनी मायने नहीं रखती। वह जब भी रिलीज होगी दर्शकों को उतनी ही पसंद आएगी। इसीलिए 22 नवंबर को दोनों फिल्में पागलपंती और बाला के पास कमाने का पूरा मौका रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।