फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आहिस्ता आहिस्ता' बढ़ा 'लैला मजनू' का प्यार, अरिजीत की आवाज में पहला गाना कमाल

Thu, 09 Aug 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali film Laila Majnu song Aahista out
laila majnu
'रॉकस्टार', 'जब वी मेट', 'हाइवे' और 'तमाशा' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली इस बार 'लैला मजनू' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था और मंगलवार को इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया। ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है।
Imtiaz Ali film Laila Majnu song Aahista out
laila majnu
गाने के बोल है आहिस्ता आहिस्ता। 2 मिनट 22 सेकंड के इस गाने को बर्फीली और पहाड़ी वादियों में शूट किया गया है। गाने में अविनाश और तृप्ति के बीच प्यार को दिखाया गया है। गाने से पता चल रहा है कि दोनों अपने दोस्त की शादी में हैं और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ा और फिर प्यार शुरू होती है प्यार में पागल होने की दास्तां।
Imtiaz Ali film Laila Majnu song Aahista out
laila majnu
'आहिस्ता आहिस्ता' को अरिजीत सिंह ने बेहद खूबसूरती से गाया है। इस गाने में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। गाने में अरिजीत का साथ दे रही हैं जोनिता गांधी। गाने के लिरिक्स कमाल के हैं। साथ ही ये गाना इतना खूबसूरत है कि इसे सुनकर आप प्यार में खो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali film Laila Majnu song Aahista out
laila majnu
इस फिल्म को साजिद अली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए लैला मजनू का ट्रेलर काफी दमदार है। ‘लैला मजनू’ एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है। लैला मजनू की कहानी आप बचपन से सुनते आ रहे हैं। दोनों के प्यार की मिसाल दी जाती है ऐसे में इस पर फिल्म बनना और देखना अपने आप में दिलचस्प होने वाला है।
यहां देखें फिल्म का गाना

विज्ञापन
Imtiaz Ali film Laila Majnu song Aahista out
laila majnu
रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और 'तमाशा' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली के भाई सजिद अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए एकता कपूर ने खासतौर पर इम्तियाज अली के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में एक्टर अविनाश तिवारी ने मजनूं का किरदार निभाया है, वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी उनकी लैला बनी हैं। दोनों का अंदाज बेहद दिलकश है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed