{"_id":"663a20911c8721431503602e","slug":"imtiaz-ali-reveals-the-personal-turbulence-of-shahid-kapoor-kareena-kapoor-split-had-no-impact-on-jab-we-met-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: क्या शाहिद-करीना के ब्रेकअप से जब वी मेट की शूटिंग पर पड़ा था असर? इम्तियाज अली ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imtiaz Ali: क्या शाहिद-करीना के ब्रेकअप से जब वी मेट की शूटिंग पर पड़ा था असर? इम्तियाज अली ने किया खुलासा
निर्देशक इम्तियाज अली अपनी हालिया रिलीज फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म से पहले भी इम्तियाज कई शानदार रोमांटिक फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साल 2007 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जब वी मेट को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान वे शाहिद और करीना के ब्रेकअप पर भी चर्चा करते नजर आए।
एक बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि दोनों कलाकारों का रिश्ता टूटने के बाद भी फिल्म की शूटिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। इस बातचीत में इम्तियाज ने शाहिद और करीना की प्रोफेशनल होने की जमकर तारीफ की। साथ ही, उन्होंने उनके क्राफ्ट की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। एक ताजा बातचीत में इम्तियाज ने बताया कि उनकी निजी जिंदगी कभी भी फिल्म के निर्माण के बीच में नहीं आई।
3 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज ने कहा, "फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका था। उनके तथाकथित ब्रेकअप के दो दिन बाद हमें शूटिंग करनी पड़ी। उस समय वे बिल्कुल प्रोफेशनल थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत के दौरान इम्तियाज ने यह भी खुलासा किया कि मुख्य भूमिकाओं के लिए अभिनेता बॉबी देओल और प्रीति जिंटा उनकी मूल पसंद थे। उन्होंने कहा कि जब वह अभिनेता के चचेरे भाई अभय देओल के साथ सोचा ना था फिल्म कर रहे थे, तब वह बॉबी के साथ फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।