फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने बताई इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की वजह, बोलीं- यहां मैं खुश नहीं थी

Wed, 07 Sep 2022 06:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Sep 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali Rockstar movie fame Nargis Fakhri talked about her break from films says industry a rat race
Nargis Fakhri - फोटो : सोशल मीडिया

इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। 'रॉकस्टार' में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा वह 'मैं तेरा हीरो', 'मद्रास कैफे', 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नरगिस 'स्पाई' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। लेकिन, इतनी सक्सेस के बाद भी वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं। हाल ही में नरगिस ने खुद इसकी वजह का खुलासा किया है।

Imtiaz Ali Rockstar movie fame Nargis Fakhri talked about her break from films says industry a rat race
Nargis Fakhri - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि वह इंडस्ट्री में खुश नहीं थीं। वह काफी ज्यादा मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से गुजरीं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। इतना ही नहीं नरगिस ने इंडस्ट्री को 'एक रेट रेस' कहा है। अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने को लेकर हाल ही में नरगिस ने कहा, 'मैं बीमार हो गई थी और काफी ज्यादा शारीरिक-मानसिक अवसाद से गुजर रही थी। इन बीमारियों की वजह से मेरी डेली लाइफ में काफी ज्यादा दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें नजरअंदाज करना काफी मुश्किल था।'

Imtiaz Ali Rockstar movie fame Nargis Fakhri talked about her break from films says industry a rat race
Nargis Fakhri - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस ने आगे कहा, 'मेरे शरीर ने खुद यह इशारा कर दिया था कि अब उसके लिए यह सब दिक्कतें बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो गया है। इसलिए, जब मैं खुश ही नहीं थी तो मुझे ब्रेक लेना पड़ा।' नरगिस ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में आप लगातार हम्सटर व्हील पर दौड़ रहे हैं। आप एक किस्म की चूहा दौड़ में शामिल होते हैं। आपको इस रेस में बने रहना है, इसलिए आप पीछे नहीं हट सकते हैं। आपको मीटिंग्स अटैंड करनी हैं, ऐड करने हैं... और यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होता। प्रोजेक्ट्स के बीच में आपके पास कुछ ही दिन होते हैं। काम का दवाब और तनाव काफी ज्यादा होता है। आप जब अभिनय कर रहे होते हैं तो आप अपनी आत्मा को इन्वेस्ट कर रहे होते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali Rockstar movie fame Nargis Fakhri talked about her break from films says industry a rat race
Nargis Fakhri - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेक के बाद नरगिस अब फिर इंडस्ट्री में कमबैक को तैयार हैं। बता दें कि नरगिस आखिरी बार दुबई में आईफा अवॉर्ड्स 2022 में नजर आईं थीं। इस दौरान मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा था, 'फिलहाल उनके हाथ में चार स्क्रिप्ट हैं, जिन पर बातचीत चल रही है। संभव है कि अगले साल आप मुझे फिर से पर्दे पर देख सकें। मैं एक बार फिर ऑनस्क्रीन आने के लिए इंतजार कर रही हूं।' आपको बता दें कि नरगिस आखिरी बार वर्ष 2020 में फिल्म 'टोरबाज' में नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed