सब्सक्राइब करें

चर्चा मेंः स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं गृह प्रवेश की तस्वीरें, यूजर्स ने इस वजह से जमकर किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 26 Aug 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
In discussion: Swara Bhaskar shared pictures of home entry on social media users trolled fiercely because of this
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चर्चाओं में बने रहने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने घर के गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर ढाई साल बाद अपने रीडेवलपमेंट हुए घर में वापस चली गई हैं। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करीब 7 घंटे तक 7 तरह की पूजा की। इनमें गणेश पूजा, सत्यनारायण पूजा, रुद्राभिषेक, अंत में हवन और फिर गृह प्रवेश शामिल हैं। बता दें कि पिछले ढाई सालों से स्वरा के घर पर रिनोवेशन का काम चल रहा था। कुछ समय पहले ही वह अपने घर में वापस लौटी हैं। इस बारे में स्वरा ने बताया कि, "मैंने मुंबई में अपने घर में कभी भी इत्मीनान से पूजा नहीं की। यह रिनोवेशन काफी लंबा भी रहा था।

Trending Videos
In discussion: Swara Bhaskar shared pictures of home entry on social media users trolled fiercely because of this
पूजा करतीं स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

ढाई साल बाद हुई घर वापसी

स्वरा ने एक पोस्ट में कहती हैं कि, '2 . 5 साल के बाद मेरे नए 'पुराने' घर में वापसी ! फरवरी 2019 के बाद यह मेरे अपने घर में पहली रात है। मैं काफी ब्लेस्ड फील कर रही हूं। महामारी के दौरान हम सभी की जिंदगियां बदल गई हैं। हमने काफी कुछ खोया भी है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ ऐसा है, जिसके लिए हमें आभारी होना चाहिए'। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
In discussion: Swara Bhaskar shared pictures of home entry on social media users trolled fiercely because of this
पूजा करतीं स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

एक्ट्रेसस ने शेयर की मेकओवर की तस्वीरें

एक्ट्रेसस ने अपने घर के मेकओवर के बाद की कई तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने फेवरेट स्पॉट लाइब्रेरी से लेकर, लिविंग रूम और अपनी फैमली के साथ की तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा स्वरा ने सोफे के ऊपर लगी स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग की फोटो को भी शेयर की। 


 
In discussion: Swara Bhaskar shared pictures of home entry on social media users trolled fiercely because of this
पूजा करतीं स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

लोगों ने अभिनेत्री को किया ट्रोल

स्वरा भास्कर का ट्रोल्स से गहरा रिश्ता है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। ऐसे में गृहप्रवेश का फोटो शेयर करते ही एक बार फिर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा, आज भास्कर पश्चिम में उगा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने स्वरा की तस्वीर कमेंट किया- जिंदगी भर कंगना की नकल मारना। कई लोगों यह तक लिख दिया कि गृह प्रवेश की पूजा के लिए स्वरा के खिलाफ फतवा जारी होना चाहिए।

विज्ञापन
In discussion: Swara Bhaskar shared pictures of home entry on social media users trolled fiercely because of this
पूजा करतीं स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

मर्डर मिस्ट्री में नजर आएगी स्वरा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार स्वरा फिल्म अमेजॉन प्राइम पर आई वेब सीरीज रसभरी में नजर आईं थीं। अब वह जल्द ही जहां चार यार में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह मर्डर मिस्ट्री में एक सीरियल किलर को खोजने वाली इन्वेस्टिगेटिंग अफसर के रोल में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed