सब्सक्राइब करें

Nusrat Jahan: नुसरत ने दिया बेटे को जन्म, ट्रोल्स ने पूछा-बच्चे का पिता कौन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 26 Aug 2021 02:53 PM IST
सार

अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया है।
ट्रोलर्स ने यहां तक पूछ लिया कि वो बताएं कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन है।
निखिल ने कहा था कि वह नुसरत जहां के बच्चे के पिता नहीं है।
 

विज्ञापन
Nusrat Jahan gives birth to baby boy but who is the father
नुसरत जहां - फोटो : Instagram

बंगाली फिल्मों की मशहूर अदाकारा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद नुसरत जहां मां बन गई हैं। नुसरत को 25 अगस्त की रात कोलकाता के एक Neotia अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सांसद और अभिनेत्री नुसरत ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। इस बच्चे के जन्म के साथ ही इंटरनेट पर विवाद शुरू हो गया है। नुसरत से इसको लेकर अजीब और अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। नुसरत पर एक बार फिर से ट्रोलर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। उनसे ट्रोल्स ने यहां तक पूछ लिया कि वो बताएं कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन है। जानिए इस पूरी खबर के बारे में कि क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं नुसरत और क्या है पूरा मामला।

Trending Videos
Nusrat Jahan gives birth to baby boy but who is the father
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

टूट चुकी है शादी
नुसरत ने निखिल जैन से 19 जून 2019 में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की शादी और रिश्ता उन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में भी रहा। लेकिन शादी के दो साल बाद ही नुसरत और निखिल जैन दोनों अलग हो गए। निखिल के अनुसार नवंबर  2020 में नुसरत अपने सारे सामान जिसमें उनकी सारी कीमती चीजें, कागजात, दस्तावेज लेकर घर छोड़कर चली गई थीं। यहां तक कि नुसरत ने अपनी शादी को लिव इन रिलेशनशिप बताया था। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी सवाल पूछा जाने लगा कि नुसरत बताएं कि कागजों में उन्होंने क्यों फिर इसको शादी का दर्जा दिया था?

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan gives birth to baby boy but who is the father
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

निखिल जैन नहीं हैं पिता 
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार जब निखिल जैन को नुसरत की प्रेग्नेंसी के बारे में बता चला तो वह भी हैरान थे। निखिल ने कहा था कि वह नुसरत जहां के बच्चे के पिता नहीं है क्योंकि वह काफी लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसको लेकर एक दूसरे के बीच काफी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला और मामला बेहद बदतर स्तर पर पहुंच गया।

Nusrat Jahan gives birth to baby boy but who is the father
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत का अफेयर
शादी के कुछ महीनों बाद ही नुसरत के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। रिपोर्ट के अनुसार उनकी नजदीकियां उनके को-स्टार रह चुके यश दासगुप्ता से दिन पर दिन बढ़ने लगी थीं। यश दासगुप्ता भी अब राजनीति की दुनिया में हैं। वह बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रह चुके हैं। साथ ही इन दिनों दोनों के अफेयर की चर्चाएं फिल्मी और राजनैतिक गलियारों की सुर्खियां बनीं हैं।

विज्ञापन
Nusrat Jahan gives birth to baby boy but who is the father
नुसरत जहां - फोटो : Social Media

इंटरनेट पर ट्रोल्स अब नुसरत की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वो पूछ रहे हैं कि 'आखिर इस बच्चे का पिता कौन है ?', नुसरत ने अब तक अपने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed